{"_id":"6785f7c37f0817347901562e","slug":"bihar-weather-news-dense-fog-cold-yellow-alert-in-many-districts-including-patna-muzaffarpur-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: मक्रर संक्रांति की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: मक्रर संक्रांति की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tue, 14 Jan 2025 11:06 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:06 AM IST
सार
Weather News: मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ भारत के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इस कारण 16 जनवरी से एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
पटना और मुजफ्फरपुर में घना कोहरा छाया रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्राति की सुबह पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। दृश्यता लगभग 50 मीटर थी। एक दिन पहले ही मौसम विज्ञान केंद्र ने सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, छपरा, सीवान में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की मानें तो 14 और 15 जनवरी को बिहार के कई हिस्सों में धूप निकलेगी। वहीं पश्चिमी, उत्तर-मध्य बिहार में घना कोहरा और अन्य जिलों में सामान्य या मध्यम श्रेणी का कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
बांका और रोहतास में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ भारत के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इस कारण 16 जनवरी से एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठंड बांका में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद रोहतास का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, पश्चिमीचंपारण का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमुई और मोतिहारी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अरवल का 10.1 डिग्री, किशनगंज का 10.3 डिग्री, सीवान का 10.6 डिग्री और पटना का 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
कोहर का असर इन ट्रेन पर भी
वहीं मंगलवार सुबह कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखा। नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटा लेट हो चुकी है। वहीं नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट है। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे और दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी ट्रेन चार घंटे लेट चल रही।
विज्ञापन