फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Five people died due to lightning in Nawada, heavy rain in Patna; Meteorological Department

Bihar Weather: नवादा में वज्रपात से पांच लोगों की मौत, पटना में झमाझम बारिश; इन 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Wed, 07 Aug 2024 06:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 07 Aug 2024 06:08 PM IST
सार

 पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दोपहर तेज धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए थे। अचानक शाम में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। हालांकि, कुछ ही देर की बारिश के कारण पटना के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
Bihar Weather: Five people died due to lightning in Nawada, heavy rain in Patna; Meteorological Department
पटना के राजीव नगर इलाके में झमाझम बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में वज्रपात से पांच लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने वज्रपात से घायल व्यक्ति के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

विज्ञापन


इधर, मौसम विभाग ने पटना समेत 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुसार, पूर्वी चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, पटना, सीवान, बक्सर, वैशाली, लखीसराय के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नवादा जिले वारसलीगंज, पकरीबरावां, अकबरपुर और कादिरगंज थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी है। जिसके कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अकबरपुर प्रखंड के औरैया गांव की कालो देवी, और उसका  बेटा संजय कुमार यादव, वारिसलीगंज प्रखंड के भलुआ गांव की रीना देवी, पकरीबरावाँ के भगवानपुर गांव की सारों देवी, कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गाँव के चंदन कुमार की मौत हो गई हैं। वहीं इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

खेत में काम कर रहे थे मां-बेटे, अचानक ऐसा हुआ
सभी मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां एक ही घर में मां और बेटे की मौत ने पूरे परिवार में कोहराम मचा दियाहै। औरैया गांव में मां और बेटा दोनों खेत में काम कर रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरी और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया है। डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ गई है। वह पूरी तरह झुलस गई हैं। 


पटना में शाम को झमाझम बारिश
राजधानी पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दोपहर तेज धूप के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए थे। अचानक शाम में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। हालांकि, कुछ ही देर की बारिश के कारण पटना के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed