फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar weather: Cool breeze provided relief from heat; Rain, Heat Web, Thunderstorm, Weather of Patna; weather

Weather Today: पटना समेत इन जिलों में बारिश, राहत की वजह के साथ जानें कब-कहां कैसा रहेगा गर्मी का हाल

Tue, 07 May 2024 08:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 May 2024 08:48 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Bihar weather: Cool breeze provided relief from heat; Rain, Heat Web, Thunderstorm, Weather of Patna; weather
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना, पूर्णिया, दरभंगा, जमुई, गोपालगंज, सीतामढ़ी, बेतिया, बगहा समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पुरवा हवा से लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गया, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन


नौ मई तक बारिश के आसार 
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में 7 मई से 9 में के बीच हल्की बारिश, गरज के साथ वज्रपात के आसर हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में प्री मानसून सीजन के दौरान बिजली गिरने का खतरा रहता है। जो बहुत खतरनाक हो सकती है। प्री मानसून बारिश पिछले दिनों जो बारिश की कमी हुई है उसे पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाएगी। लेकिन स्थिति में सुधार जरूर होगा और क्षेत्र की गर्मी और सुखे से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बक्सर सबसे गर्म जिला रहा 
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रोहतास का डेहरी इलाके न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। गया, डेहरी,  शेखपूरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जीरादेई, अरवल जिले का तापमान 40 डिग्री के पास रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, इन जिलों का अधिकतम तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार राज्य के जिलों में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान इस प्रकार है। पटना 40.8, गया 42.7 ,भागलपुर 37.7, पूर्णिया 32.6, बाल्मीकि नगर 39.3, मुजफ्फरपुर 36.0 ,छपरा 38.4 ,दरभंगा 38.0, सुपौल 35.6, फारबिसगंज 36.4,  मधुबनी 38.3, मोतिहारी 38.4 ,शेखपुरा 43.4, गोपालगंज 38.8, मधेपुरा 33.8, बक्सर 44.3, भोजपुर 42.9, वैशाली 43.3 ,औरंगाबाद 43.6 ,अरवल 43.2, बिक्रमगंज 42.9 ,बेगूसराय 39.3 ,खगड़िया 36.5, बांका 41.3 ,कटिहार 32.0, नवादा 42.8, अररिया 33.0,पूसा 38.0 और किशनगंज 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed