फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Chances of strong wind and rain in eight districts of Bihar; There will be heat in these areas

Bihar Weather : बिहार के इन आठ जिलों में तेज हवा बारिश के आसार; पटना, गया समेत इन इलाकों में झुलसाएगी गर्मी

Fri, 07 Jun 2024 07:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Jun 2024 07:33 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में गर्मी पड़ेगी। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Chances of strong wind and rain in eight districts of Bihar; There will be heat in these areas
कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। बताते चले की मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्य स्तर की जबकि दक्षिण भाग के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिलों के एक दो स्थानों में तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।  इसके अलावा राज्य के दक्षिण भाग के जहानाबाद, गया जिला के एक दो स्थानों पर गर्म एवं आर्द्र दिन होने की संभावना बताई गई है।

विज्ञापन


पटना समेत इन जिलों में पड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के दक्षिण पश्चिम बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले का तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की बात बताई गई है। ठीक उसी प्रकार दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने के बाद बताई गई है। वहीं उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भाग में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री रहने की बात बताई गई है।
विज्ञापन


औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जिन जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान 24 घंटे के दौरान दर्ज की गई,वह जिले इस प्रकार हैं। डेहरी 40.4 डिग्री सेल्सियस, बक्सर 40.01 डिग्री, भोजपुर 40.8 डिग्री, वैशाली 41.01 डिग्री, औरंगाबाद 40.9 डिग्री, अरवल 40.5 डिग्री और बिक्रमगंज 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना 38.4 डिग्री, गया 41.2  डिग्री, भागलपुर 37.4 डिग्री, पूर्णिया 34.7 डिग्री, बाल्मीकि नगर 36.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर 34.8 डिग्री, छपरा 37.6 डिग्री, दरभंगा 33.4 डिग्री, सुपौल 34.2 डिग्री, फारबिसगंज 35.02 डिग्री, मधुबनी 32.9 डिग्री, मोतिहारी 37.01 डिग्री, शेखपुरा 39.4 डिग्री, गोपालगंज 40.02 डिग्री, जमुई 39.4 डिग्री, बक्सर 42.8 डिग्री, भोजपुर 41.7 डिग्री, वैशाली 39.4  डिग्री, औरंगाबाद 43.01 डिग्री, बेगूसराय 35.5 डिग्री, बांका 38.4 डिग्री, कटिहार 34.01 डिग्री, नवादा 41.3 डिग्री, हरनौत 40.01 डिग्री, अररिया 34.4 डिग्री, जीरादेई 40.02 डिग्री, पूसा 34.5 डिग्री, किशनगंज 32.5 डिग्री, अरवल 42.01 डिग्री, बिक्रमगंज 42.01 डिग्री और मुंगेर 39.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अररिया में सबसे अधिक बारिश हुई
24 घंटे के दौरान बिहार राज्य के उत्तरी भागों में एक दो जगह हल्के से मध्यम वर्षा हुई। अररिया 35.5 एमएम, सुपौल 23.8 एमएम, फारबिसगंज 23.4 एमएम, कटिहार 23.0 एमएम एवं मोतिहारी 16.1 एमएम वर्षा हुई। दिन का तापमान बिहार के दक्षिण मध्य एवं पश्चिमी भाग में अपने सामान से दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड अधिक यानी 40 डिग्री से ऊपर रहा। शेष भाग में 40 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे रहा। बिहार के इन दोनों भागों में उष्ण और उमस गर्मी बनी रही और आगे भी बनी रहेगी। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा का पूर्वी भाग आज भी उप हिमालय पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पर आकर रुका हुआ है। समुद्र तल से नौ किलोमीटर ऊपर एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवर्ती संरक्षण झारखंड होते हुए अब पश्चिम बंगाल तक जा रही है। अभी बिहार में दो तरह से हवा आ रही है। उत्तरी बिहार में नमीयुक्त बंगाल की खाड़ी से आ रही है एवं दक्षिण बिहार में पश्चिमी हवा आ रही है। इसके परिणाम स्वरूप के अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तरी बिहार में तराई वाले जिलों में मेघ गर्जन तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हल्की से मध्यम वर्षा होगी। दक्षिण बिहार में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक दो जगह पर शाम या सुबह के समय तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed