फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Chances of rain in 12 districts of Bihar, Meteorological Department; Patna weather, weather

Bihar Weather : बिहार के इन 12 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किसानों से की यह अपील

Sun, 05 May 2024 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 May 2024 09:43 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शेखपुरा, वैशाली, भोजपुर, नवादा और अरवल जिले का तापमान 41 डिग्री के पार रहा।

विज्ञापन
Bihar Weather: Chances of rain in 12 districts of Bihar, Meteorological Department; Patna weather, weather
बिहार के कई इलाकों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के कुछ जिलों में लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शेखपुरा, वैशाली, भोजपुर, नवादा और अरवल जिले का तापमान 41 डिग्री के पार रहा। इधर, मौसम विभाग ने आगामी छह से 11 मई तक बिहार के 12 जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इन इलाकों में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने एवं मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। 

विज्ञापन


आमजन को उष्ण लहर से राहत मिलेगी
मौसम विभाग ने अपील करते हुए कहा कि किसान भाई अपने कटे हुए फसल को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण कर लें। इसके अलावा आमजनों से भी सतर्क व सावधान रहने की बात बताई है। मौसम विभाग का मानना है कि छह से 11 मई आमजन को उष्ण लहर से राहत मिलेगी। इसके अलावा आंधी से फलदार वृक्षों को नुकसान हो सकता है। झुग्गी झोपड़ी में या कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इन जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जानिए, इन जिलों का अधिकतम तापमान
प्रदेश के जिन भागों में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम जो रिकॉर्ड की गई है, वह इस प्रकार है। पटना 40.0 ,गया 40.5, डेहरी 40.2, शेखपुरा 42.1, गोपालगंज 40.3, बक्सर 42.3 ,भोजपुर 41.3, वैशाली 41.7 ,औरंगाबाद 40 9, बांका 40.1, नवादा 41.1,अरवल 41.1, रोहतास 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। अगर हम पटना की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में अधिकतम तापमान 39.7, पूर्वी पटना में 41.5, पश्चिमी पटना में 41.4 जबकि महिला कॉलेज के आसपास 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed