फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Alert: Rain alert for next 2 days in Bihar, drizzle in many areas including Patna

Bihar today weather : कई दिनों के बाद पूर्वानुमान सही, पटना में जबरदस्त बारिश; सभी 38 जिलों के लिए अलर्ट

Sun, 30 Apr 2023 02:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Apr 2023 02:14 PM IST
सार

Rain in Patna : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक उत्तर-पश्चिम उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व बिहार में 2 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में एक मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Weather Alert: Rain alert for next 2 days in Bihar, drizzle in many areas including Patna
कई दिनों से चला आ रहा पूर्वानुमान रविवार को सही हुआ, जब ऐसी तेज बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सभी जिलों में रविवार और सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज पटना समेत कई जिलों में सुबह हल्की बूंदाबूंदी ने मौसम सुहाना कर दिया। कई इलाकों में आसमान में बादल भी दिखे। दोपहर बाद आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से ऐसे मौसम का पूर्वानुमान था, जो रविवार को खुलकर नजर आया। मौसम विभाग ने एक अप्रैल तक पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, चंपारण, सुपौल, अररिया समेत 38 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


अगले 4 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत
मौसम विभाग की माने अगले 4 दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। इसमें उत्तर-पश्चिम उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व बिहार में 2 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में एक मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य बिहार में एक या दो स्थानों पर 3 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 मई को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया समेत 19 जिलों में मौसम शुष्क बने रहेंगे। वह 3 मई को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा समेत 14 जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म जिला रहा
तापमान की बात करें तो बिहार के कई जिलों का तापमान 39.4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार मध्य रात्रि कुछ इलाकों में बारिश की सूचना मिली। कई इलाकों में रविवार अहले सुबह तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में पटना 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया 37.9 डिग्री, भागलपुर 37.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर 34.6 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed