फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Alert of storm, rain and lightning in these districts including Patna: heat, Bihar rain

Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी, जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम

Fri, 27 Jun 2025 09:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Jun 2025 09:33 AM IST
सार

Weather News: कई जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत तो दिला दी है लेकिन पटना में लोगों का हाल बेहाल है। झमाझम बारिश नहीं होने के कारण यहां लोगों उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने पटना में बारिश का अलर्ट तो जारी किया है लेकिन, सुबह से यहां धूप-छांव का खेल जारी है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Alert of storm, rain and lightning in these districts including Patna: heat, Bihar rain
राजधानी पटना के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के कई जिलों में आज यानी शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। वही 23 जिलों में अति भारी बारिश वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।  

विज्ञापन


इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपलगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, पटना में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मधेपुरा, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से अनुरोध है कि वह सतर्क और सावधान रहे यदि आप खुले में हो तो अति शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 
विज्ञापन

Me Too Case : पटना में यह क्या हुआ, जो उठ रही बात- कवियों का क्या भरोसा! जानें, हर एक पक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कहां कितनी गर्मी पड़ी
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी गोपालगंज में पड़ी यहां का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बक्सर में 35.02 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 34 डिग्री, पूर्णिया में 35.6 डिग्री भागलपुर में 33.9 डिग्री गया में 32.8 डिग्री पटना में 35 डिग्री, दरभंगा में 35.5 डिग्री अररिया में 34 डिग्री किशनगंज में 33.6 डिग्री बेगूसराय में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वही सबसे कम गर्मी समस्तीपुर के पूसा इलाके में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 26.02 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed