फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Siwan started burning after the murder of a ward member, the police station was surrounded

Bihar: वार्ड सदस्य की हत्या के बाद जलने लगा सीवान, थाने का किया घेराव

Sun, 26 Feb 2023 08:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 26 Feb 2023 08:57 AM IST
सार

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सदस्य को गोलियों से भून दिया। घटना बीती देर रात की है। मृतक एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी मकबूल हसन के पुत्र नईम अंसारी (35) बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Siwan started burning after the murder of a ward member, the police station was surrounded
वार्ड पार्षद की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीण उतरे सड़क पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सदस्य को गोलियों से भून दिया। घटना बीती देर रात की है। मृतक एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के वार्ड संख्या 17 निवासी मकबूल हसन के पुत्र नईम अंसारी (35) बताए जाते हैं।

विज्ञापन


शादी से लौटने के क्रम में हुई घटना 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीती देर रात वार्ड संख्या 17 के वार्ड सदस्य नईम अंसारी शादी से मिलाद पढ़कर वापस घर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने गांव में ही उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें नईम अंसारी को सीने में गोली लगी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन में ग्रामीण नईम अंसारी को सीवान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
एमएच नगर हसनपुरा थाना प्रभारी पंकज ठाकुर का कहना है कि घटना बीती देर रात की है। वार्ड सदस्य 17 के वार्ड सदस्य नईम अंसारी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना का क्या कारण है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फर्द बयान के हिसाब से कार्रवाई की जा जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Siwan started burning after the murder of a ward member, the police station was surrounded
आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर टायर जलाकर कर रहे विरोध - फोटो : अमर उजाला
सड़क किया जाम 
वार्ड पार्षद की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। थाने का घेराव- आक्रोशित भीड़ सड़क से उठकर थाना पहुंच गई और वहां जमकर बबाल करने लगी । लोगों का कहना है कि आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

थाने का घेराव
आक्रोशित भीड़ सड़क से उठकर थाना पहुंच गई और वहां जमकर बबाल करने लगी। लोगों का कहना है कि आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed