फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Vinita Vijay daughter of former minister Lalit Vijay Singh left LJP R and joined pk Jan Suraj.

Bihar : दिग्गज परिवार की पुत्रवधु ने लोजपा आर को कहा अलविदा, जन सुराज को थामा; जानिए कौन है विनीता विजय

Tue, 01 Oct 2024 10:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

Bihar : मुजफ्फरपुर की राजनीति के बेहद अहम और मजबूत राजनीतिक परिवार माने जाने वाले पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता स्व रघुनाथ पांडे की पुत्रवधु विनिता विजय ने लोजपा आर को छोड़कर प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन
Bihar : Vinita Vijay daughter of former minister Lalit Vijay Singh left LJP R and joined pk Jan Suraj.
प्रशांत किशोर की पार्टी में शामिल हुई विनीता विजय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के एक बड़े राजनीतिक घराने की पुत्रवधू विनीता विजय की एंट्री अब प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में हो गई है। बुधवार यानी 2 अक्टूबर को पीके अपनी पार्टी जन सुराज की स्थापना करने जा रहे हैं और ऐसे में एक दिन पूर्व अचानक विनिता विजय की एंट्री होना मुजफ्फरपुर के लिए एक बड़ी खबर है। मुजफ्फरपुर की राजनीति के बेहद अहम और मजबूत राजनीतिक परिवार माने जाने वाले पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता स्व रघुनाथ पांडे की पुत्रवधु विनिता विजय का प्रशांत किशोर के साथ आना बेहद अहम माना जा रहा है। विनिता विजय को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लड़ने का भी अनुभव रहा है और जन सुराज में आने से मुजफ्फरपुर की सीट बेहद ही दिलचस्प हो जायेगी।

विज्ञापन


 

Bihar : Vinita Vijay daughter of former minister Lalit Vijay Singh left LJP R and joined pk Jan Suraj.
विनीता विजय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जानिए कौन हैं विनिता विजय
लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की एक अहम सीट वैशाली लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी को लेकर लोजपा रामविलास पार्टी का दामन चिराग पासवान के मौजूदगी में थामा था लेकिन अचानक ही पार्टी ने पूर्व सांसद वीणा देवी पर विश्वास जताया और इनको टिकट से वंचित कर दिया। इसके बाद विनिता विजय नाराज चल रही थी। विनिता विजय शहर के मशहूर उद्योगपति और मुजफ्फरपुर कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष अमरनाथ पांडे की पत्नी हैं।

यह है राजनीतिक परिचय 
लोगों का कहना है कि विनिता विजय को चुनाव का अनुभव है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्ष पद से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और बाद में बिहार प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाई गई थी। इस दौरान उन्होंने दो बार बिहार के मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के लिए चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक बार उन्होंने मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से भी लोक सभा चुनाव लड़ी, जिसमें लगभग सवा लाख मत मिले थे। बाद में विवाद के कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा और एलजेपी आर होते हुए अब प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed