Bihar Vidhan Sabha: सदन में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को दिया बड़ा ऑफर
Bihar News: विधानसभा सत्र दौरान भी सियासी घमासान जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में तेजस्वी यादव शामिल हो जाएं। इससे वह सेफ हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा की शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही तीन नवनिर्वाचित विधायक को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। मंगलवार को तरारी के विधायक विशाल प्रशांत शपथ लेंगे। इसके बाद अनुपूरक बजट 2025-25 सदन के पटल पर रखा गया है। 22 हजार 697 करोड़ का है। केंद्र सरकार की स्कीम के तहत 1714.74 करोड़ रुपए और राज्य का हिस्सा 3800.90 करोड़ , स्कीम के लिए 5515.65 करोड़, 400 करोड़ रुपए पटना मेट्रो के लिए राशि दी गई है। सदन में सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी समेत एनडीए के सभी वरीय नेता उपस्थित हैं। इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले माले के विधायक हंगामा करने लगे। वह एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। माले विधायकों ने वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर प्रदर्शन किया।
इधर, उपचुनाव में जीत के बाद सियासी घमासान जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में तेजस्वी यादव शामिल हो जाएं। इससे वह सेफ हो जाएंगे। बता दें कि शीतकालीन सत्र 29 नवंबर तक चलने वाला है। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर माले विधायकों ने प्रदर्शन किया है।
इन चार नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ
- इमामगंज में दीपा मांझी (हम)
- तरारी से विशाल प्रशांत, (भाजपा)
- बेलागंज से मनोरमा देवी (जदयू)
- रामगढ़ से अशोक सिंह (भाजपा)