फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Uproar over sale of non-vegetarian food during Navratri pizza outlet gives assurance

बिहार: नवरात्र में नॉनवेज की बिक्री पर बवाल, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पिज्जा आउटलेट ने दिया आश्वासन

Tue, 13 Oct 2026 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 02:58 PM IST
सार

बक्सर में नवरात्र के दौरान नॉनवेज बिक्री को लेकर पिज्जा आउटलेट और दुर्गापूजा समिति के बीच विवाद हो गया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची नगर थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद संचालक ने बिक्री बंद रखने का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
Bihar: Uproar over sale of non-vegetarian food during Navratri pizza outlet gives assurance
बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र के दौरान नॉनवेज की बिक्री को लेकर शहर के सत्यदेव मिल्ली के पास स्थित एक पिज्जा आउटलेट पर विवाद हो गया। स्थानीय दुर्गापूजा समिति ने नवरात्र के 10 दिनों तक नॉनवेज की बिक्री बंद रखने और इसके प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की। मामला बढ़ने पर एसडीएम के निर्देश पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आउटलेट संचालक ने नवरात्र के दौरान नॉनवेज नहीं बेचने और इसका प्रचार-प्रसार नहीं करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

पहले ही दी गई थी सूचना, बिक्री जारी रहने पर बढ़ा विवाद
दुर्गापूजा समिति से जुड़े राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र शुरू होने से पहले ही आउटलेट संचालक से 10 दिनों तक नॉनवेज की बिक्री बंद रखने और उसका प्रचार-प्रसार नहीं करने का अनुरोध किया गया था। इस पर संचालक ने कंपनी के अधिकारियों को ई-मेल भेजकर अनुमति लेने की बात कही थी। समिति के सदस्यों के अनुसार, दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिक्री बंद नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

27 साल से हो रही दुर्गापूजा, पंडाल निर्माण के दौरान अभद्रता का आरोप
स्थानीय निवासी प्रियेश कुमार ने बताया कि संबंधित स्थान पर 27 वर्षों से अधिक समय से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा पंडाल के निर्माण के लिए सामग्री लाने के दौरान आउटलेट प्रबंधन की ओर से अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराया।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बिक्री नहीं करने का आश्वासन
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आउटलेट संचालक से बातचीत की गई है। संचालक ने नवरात्र के दौरान नॉनवेज की बिक्री नहीं करने और इसके प्रचार-प्रसार से दूर रहने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। अब नवरात्र के शेष दिनों में संचालक के आश्वासन के पालन पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed