फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Uproar over patient's death in Bettiah, doctors and nurses absconded and ran away, civil surgeon punish

Bihar : बेतिया में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर और नर्स हुए फरार छोड़कर भागे तो सिविल सर्जन ने ऐसे दी सजा

Fri, 07 Apr 2023 07:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Apr 2023 07:00 PM IST
सार

बेतिया में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई। इतना ही नहीं जब हम लोगों ने लापरवाही के कारण मरीज की मौत की बात कही तो हॉस्पिटल के संचालक फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar: Uproar over patient's death in Bettiah, doctors and nurses absconded and ran away, civil surgeon punish
जांच में जुट गई बेतिया पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई। इतना ही नहीं जब हम लोगों ने लापरवाही के कारण मरीज की मौत की बात कही तो हॉस्पिटल के संचालक फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और आरोपियों को गिरफ्तार करें। इस मामले में कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मरीज की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान पर हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृत मरीज की पहचान चनपटिया बीन टोला निवासी राजू शाह की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई।

विज्ञापन


सिविल सर्जन ने की हॉस्पिटल पर कार्रवाई
इधर, हंगामा होते देख कालीबा गोपी की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने फौरन सिविल सर्जन और पीएचसी प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे और बेतिया पीएचसी प्रभारी डॉ मनु क्रिश्चियन कार्टर रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल पहुंचे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने फौरन परिजनों को आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सिविल सर्जन ने इस हॉस्पिटल को सील कर दिया और हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को जीएमसीएच में शिफ्ट करा दिया गया हालांकि कुछ मरीज दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल भी चले गए।
विज्ञापन


डॉक्टर- कंपाउंडर नर्स सभी फरार हो गए
परिजनों का कहना है की राजू शाह की पत्नी देवंती देवी पेट में बच्चा होने पर इलाज के लिए नारायण हॉस्पिटल मैं बुधवार को भर्ती हुई थी। परिजनों ने डॉक्टर से बात की तो ऑपरेशन की सलाह दी गई। इसके बाद परिजनों ने देवंती देवी का ऑपरेशन करवाया। बुधवार देर रात देवंती देवी की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने मामले की जानकारी जब डॉक्टरों को दी तो उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जब तक परिजन उसे दूसरे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया। उनका आरोप था कि नारायण हॉस्पिटल में काफी रकम लेकर मरीज को भर्ती किया गया और इलाज भी ठीक ढंग से नहीं किया गया। डॉक्टरों ने मरीज की पेशाब की नली काट दी। इस कारण उसकी मौत हो गई और शिकायत करने पर डॉक्टर-कंपाउंडर नर्स सभी फरार हो गए। पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed