फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Uproar on the highway in protest in Samastipur, family members are demanding the arrest of the killer.

Bihar News: समस्तीपुर में लड़की की मौत के विरोध में हाईवे पर बवाल, परिजन मां-बेटे की गिरफ्तारी की कर रहे मांग

Mon, 07 Oct 2024 01:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 07 Oct 2024 01:17 PM IST
सार

उजियारपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव के मनोज कुमार सिंह की पुत्री मौसमी कुमारी समस्तीपुर शहर के कृष्णापुरी मुहल्ला में रहकर पढ़ाई करती थी। गत अक्टूबर को मौसमी का शव किराए के मकान में फंदे से लटकता हुआ मिला था।

विज्ञापन
Bihar: Uproar on the highway in protest in Samastipur, family members are demanding the arrest of the killer.
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय जंदाहा मुख्य मार्ग SH 88 पर एक परिवार बेटी की हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर सोमवार सुबह से बिछावन लेकर मोहनपुर चौक के पास सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण इस मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की हत्या के मामले में समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। लेकिन, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया उसे छोड़ दिया गया। पुलिस जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती सड़क जाम जारी रहेगा। पीड़ित परिवार बीच सड़क पर चौकी लगाकर और घर का सामान रखकर जाम कर रहे हैं। उधर, सड़क जाम की सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। हालांकि, अब तक सड़क जाम जारी है 

विज्ञापन


क्यों नाराज है परिवार के लोग 
बताया गया है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव के मनोज कुमार सिंह की पुत्री मौसमी कुमारी समस्तीपुर शहर के कृष्णापुरी मुहल्ला में रहकर पढ़ाई करती थी। गत अक्टूबर को मौसमी का शव किराए के मकान में फंदे से लटकता हुआ मिला था। इस दौरान पहुंचे उसके बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन ने पहुंचकर उसके परिवार वाले को सूचना दी थी जिसके बाद परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची थी। बताया गया कि मौसमी ने स्कॉलरशिप के पैसे से मोबाइल की खरीदारी की थी जिस कारण परिवार के लोगों ने उसे डांट भी लगाया था। माना जा रहा है कि इस कारण से उसने फंदे से लटक कर जान दी थी। हालांकि परिवार के लोगों द्वारा मुफस्सिल थाने में आवेदन देते हुए आरोप लगाया गया कि हर्षवर्धन नामक युवक उसे हमेशा कॉलेज आने-जाने के दौरान परेशान करता था उसने ही साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने हर्षवर्धन को छोड़ा 
घटना के दिन पुलिस ने हर्षवर्धन और उसकी मां को थाने लाकर पूछताछ की थी। उसे बाद में छोड़ दिया था परिवार के लोगों का कहना है कि हर्षवर्धन और उसकी मां ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या की है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजें। इसी से नाराज लोग आज सड़क जाम कर धरना दे रहे हैं। उधर, सड़क जाम के कारण दलसिंहसराय जंदाहा पथ पर 3 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लग गई है सुबह में ही हुए इस जाम के कारण कई वाहन जाम में फंसे हुए हैं जिसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दलसिंहसराय के साथ ही उजियारपुर की पुलिस भी मौके पर परिवार के लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है। हालांकि वह समाचार प्रश्न तक सड़क जाम किए हुए थे। रोसरा के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बूझाकर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही मुफस्सिल पुलिस को इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए भी बोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed