{"_id":"6715002b29322174fd0c86b8","slug":"bihar-uproar-in-supaul-over-the-death-of-majboor-in-himachal-elderly-man-suffers-heart-attack-police-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हिमांचल में युवक की मौत पर बिहार में बवाल, हंगामा देख बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक; जानिए, पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हिमांचल में युवक की मौत पर बिहार में बवाल, हंगामा देख बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक; जानिए, पूरा मामला
Sun, 20 Oct 2024 06:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:35 PM IST
सार
करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम स्थल पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह हो गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर धत्ता टोला में रविवार को दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से हालात नियंत्रित कर लिया गया है। दरअसल, धत्ता टोला वार्ड 7 निवासी भोला सिंह की गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में मौत हो गई। हिमाचल में मजदूरी करने वाले भोला का शव शनिवार की देर शाम उसके घर पहुंचा। जिसके बाद परिजन ठेकेदार पर उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे।इधर, शव पहुंचने के पहले ही भोला के परिजन पड़ोस के ही ठेकेदार अफजल के घर जा धमके और अफजल को बुलाने की मांग करने लगे। इस बीच अफजल के पिता मो शाहिद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए।
विज्ञापन
भोला सड़क पर चलते हुए अचानक गिर गया
मृतक भोला सिंह की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि स्थानीय अफजल बीते 12-13 वर्षों से हिमाचल में ठेकेदार है और मजदूर सप्लाई करता है। आरोप लगाया कि साजिश के तहत अफजल ने ही भोला की हत्या कर दी। हालांकि अफजल का कहना है कि भोला उसके साथ हिमाचल प्रदेश के करसौल में काम करता था। गुरुवार को भोला सड़क पर चलते हुए अचानक गिर गया। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों की इच्छानुसार भोला का शव गांव लाया गया। इस बीच भोला के परिजन घर पर आ धमके और हृदय रोगी अफजल के पिता मो शाहिद को मार काट की धमकी देने लगे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया
वहीं सूचना पर पहुंची करजाइन थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। हालांकि रविवार की शाम तक दोनों शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। इस बाबत करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम स्थल पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह हो गई है। फिलहाल थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन