फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Union Minister nityanand rai targeted opposition party called narendra Modi Bhagirath samastipur bihar

Bihar: केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर बरसे, कहा- पीएम के नाम और काम से विपक्ष में घबराहट; मोदी को बताया भागीरथ

Mon, 14 Apr 2025 06:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 14 Apr 2025 06:50 PM IST
सार

Bihar : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पीएम को भगीरथ बताया है। साथ ही यह भी कहा कि विकास से लोगों को दूर रखने वाले लोग जातिवाद भ्रष्टाचार, जंगल राज, अपराधियों को संरक्षण, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले लोगों में घबराहट स्वाभाविक है।

विज्ञापन
Bihar : Union Minister nityanand rai targeted opposition party called narendra Modi Bhagirath samastipur bihar
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में प्रधानमंत्री का आगमन होना है इसको लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयारी कर रही है। इस तैयारी के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत में विकास किये जाने को लेकर पीएम को भागीरथ से सुशोभित किया। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पर भी जमकर बरसे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री का नाम और काम इतना बड़ा है, उनके भगीरथ प्रयास से पूरे देश और बिहार में विकास की गंगा बह रही है। उस विकास से लोगों को दूर रखने वाले लोग जातिवाद भ्रष्टाचार, जंगल राज, अपराधियों को संरक्षण, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले लोगों में घबराहट स्वाभाविक है। जब अच्छा दिन आया है बिहार और इस देश का, सुशासन की सरकार है जो विकास पर ध्यान देती है। भाईचारा पर ध्यान देती है बच्चों के विकास पर ध्यान देती है। बीमार लोगों का इलाज कैसे हुई इसपर ध्यान देती है।  किसानों  की आमदनी कैसे  बढे इस पर ध्यान देती है। बिजली कैसे गांव गांव जाए इस पर ध्यान देती है गांव का विकास कैसे हो है और लोग जब उन्हें स्वीकार करने लगते हैं तो विपक्ष घबराती है यही हाल बिहार में राजद कांग्रेस कम्युनिस्ट का है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सतुआनी पर तेजस्वी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में खाया सत्तू, सीएम नीतीश और भाजपा के बारे में ऐसा कहा
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सोमवार को समस्तीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री का बिहार दौरा होने वाला है, जिसको लेकर पटना में आज भाजपा की बैठक है।  मंगलवार को एनडीए के घटक दलों की बैठक होनी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह बच्चों के कार्यक्रम में आए थे।  उन्होंने बच्चों से आह्वान किया है कि अपने अध्ययन क्षेत्र में किसी चीज का भोज समझकर मत बैठना जब वैसी स्थिति आए तो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम को जरूर सुन लेना जिससे आपका बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed