फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacked Rahul Gandhi, Vand Bharat Train, Gaya News

Bihar: केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को विभीषण बताया, कहा- कोई भी हिन्दुस्तानी विदेश जाकर ऐसा नहीं बोल सकता

Sun, 15 Sep 2024 12:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Sep 2024 12:48 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया है। बताया कि विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधी कॉरिडोर, भुवनेश्वर से कोलकाता एक्सप्रेसवे, ओद्योगिक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacked Rahul Gandhi, Vand Bharat Train, Gaya News
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ मंत्री प्रेम कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपने देश के बारे में दूसरे देशों में यह नहीं बोलना चाहिए था। अपने देश के प्रति सब लोग ईमानदार है, कोई भी देशभक्त ऐसा नहीं कह सकता है। राहुल गांधी अपने देश के नहीं विदेशों के नेता हैं। यही कारण है कि विदेशों में जाकर राहुल गांधी हिंदुस्तान के बारे में ऐसा बोलते हैं। कोई हिन्दुस्तानी ऐसा नहीं बोल सकता है तो राहुल गांधी को भी नही बोलना चाहिए। वह विपक्ष के नेता हैं। उन्हें सांसद में बोलना चाहिए। राहुल गांधी घर का भेदी लंका ढाए वाला काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बीते हफ्ते राहुल की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके दिए बयानों पर जमकर हंगामा मचा रहा। जातिगत जनगणना से लेकर आरक्षण तक के मुद्दे पर विवाद हुआ। भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से उनकी मुलाकात पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। राहुल गांधी ने कहा था कि 'जब भारत एक निष्पक्ष जगह बन जाएगा तो कांग्रेस आरक्षण खत्म करने पर विचार करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी निष्पक्ष जगह नहीं है। भारत में 90 फीसदी आबादी दलित, पिछड़ों और आदिवासियों की है, जो खेल में शामिल ही नहीं हैं।'
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया है। बताया कि विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधी कॉरिडोर, भुवनेश्वर से कोलकाता एक्सप्रेसवे, ओद्योगिक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गया वासियों को दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात
बता दें कि रेल मंत्रालय द्वारा गया वासियों को दो और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। गया जंक्शन से पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। गया हावड़ा वंदे भारत और वाराणसी देवघर वंदे भारत को पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया हैं। इस अवसर पर गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार समेत कई नेता और रेलवे के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावे गया जंक्शन पटना रांची वंदे भारत और रांची वाराणसी वंदे भारत का परिचालन पहले से हो रहा है। वहीं पटना टाटा पटना वंदे भारत का भी शुभारंभ रविवार को किया गया है। दो और वंदे भारत के साथ अब गया रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा।

इन दिनों से रेल यात्रियों को मिलेगा वंदे भारत ट्रेन की सुविधा
वहीं पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि 18 सितंबर से ट्रेन संख्या 22303/22304 हावड़ा गया हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ही परिचालन होगा। जो दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा रुकते हुए गया जंक्शन पहुंचेंगी। वहीं 16 सितंबर से ट्रेन संख्या 22500/22499 वाराणसी देवघर वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। उक्त ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से डीडीयू, सासाराम, गया, नवादा, किऊल, जेसीडीह, देवघर जंक्शन पहुंचेगी। वहीं उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया और हावड़ा के बीच अत्याधुनिक व विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन का शुभारंभ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed