{"_id":"65698a1d6d0f07159a0ac773","slug":"bihar-union-minister-giriraj-said-that-there-is-abundance-of-illegal-madrassas-in-bihar-jdu-raj-madhampar-m-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में अवैध मदरसों की भरमार, इन्हें बंद करें; सीएम नीतीश से कर दी बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में अवैध मदरसों की भरमार, इन्हें बंद करें; सीएम नीतीश से कर दी बड़ी मांग
Fri, 01 Dec 2023 12:59 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:59 PM IST
सार
महागठबंधन सरकार परनिशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करें। अब बिहार और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए
विज्ञापन
गिरिराज सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है। बिहार, बांग्लादेश और नेपाल की बॉर्डर से सटा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। इनकी वजह से केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। इन इलाकों मे पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया भी सक्रिय है।
विज्ञापन
बिहार में 18 फीसदी मुसलमानों की आबादी है
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 18 फीसदी मुसलमानों की आबादी है। इसलिए अवैध मदरसों को बंद करवाएं और वैध मदरसों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवाएं। बहुत हो गया नीतीश कुमार जी। वोट की लालच में तुष्टिकरण की राजनीति बंद कर दें। अब बिहार और देश के लिए खतरे बनने वालों पर भी विचार करें।
विज्ञापन
दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे
महागठबंधन सरकार परनिशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करें। अब बिहार और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले सालों में बिहार के लोगों का धन और धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा और इसके लिए दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे।
विज्ञापन