फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Truck crushed two bike riders in Gopalganj, one died; Villagers blocked NH 27

Bihar: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, एक की मौत; ग्रामीणों ने NH 27 पर किया चक्का जाम

Sat, 09 Dec 2023 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Dec 2023 08:03 PM IST
सार

Gopalganj Accident News: गोपालगंज से एक ट्रक द्वारा बाइक सवार दो लोगों कुचलने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस घटना ने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 27 को जाम कर यातायात ठप कर दिया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar: Truck crushed two bike riders in Gopalganj, one died; Villagers blocked NH 27
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर सिरसिया बाजार के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया। घटना के शिकार दोनों बाइक सवार चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग करने लगे।

विज्ञापन


सूचना पर सदर एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस को बुलाया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझकर जाम खत्म कराया और राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आवागमन बहाल हो सका। जाम के चलते एनएच 27 पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुर्गीया गांव निवासी मुखलाल प्रसाद के बेटे भरत प्रसाद और कैलाश प्रसाद के बेटे दीनानाथ प्रसाद बाइक से गोपालगंज जा रहे थे। इस दौरान सिरसिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे बाइक सवार भरत प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दीनानाथ प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल दीनानाथ प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। फिर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना पर सदर एसडीपीओ प्रांजल, मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी, सदर इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद, कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार, विशंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गई। ग्रामीण मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग कर रहे थे।


पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम को खत्म किया। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भरत प्रसाद की पांच बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने अपनी एक बेटी की शादी भी तय की थी, जो फरवरी महीने में होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed