{"_id":"64314a357c9c6504a6088908","slug":"bihar-transfer-of-many-famous-ias-officers-including-son-in-law-of-rcp-singh-see-full-list-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfer in Bihar : RCP सिंह के दामाद समेत कई चर्चित IAS अफसरों का तबादला, देखिए पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfer in Bihar : RCP सिंह के दामाद समेत कई चर्चित IAS अफसरों का तबादला, देखिए पूरी सूची
Sat, 08 Apr 2023 04:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 08 Apr 2023 04:34 PM IST
सार
Bihar IAS Transfer ; बिहार सरकार ने बड़े पैमाने में IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की। सबसे चर्चित नाम RCP सिंह के दामाद और पूर्णिया के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत का है।
विज्ञापन
RCP सिंह के दामाद हैं IAS सुहर्ष भगत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार ने बड़े पैमाने में IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए। शनिवार दोपहर सामान्य प्रशासन विभान ने इसकी अधिसूचना जारी की। पूर्णिया, कटिहार, मोतिहारी, सीवान, बक्सर, औरंगाबाद, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, शिवहर, अरवल, पश्चिम और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया। कुल 35 IAS और 26 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें सबसे चर्चित नाम RCP सिंह के दामाद और पूर्णिया के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत का है। पूर्णिया से उनका तबादला औरंगाबाद कर दिया गया है। अब वह औरंगाबाद के जिलाधिकारी होंगे। वहीं पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया की कमान सौंपी गई है। इधर, मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपित अशोक का तबादला कारा एवं सुधार सेवाएं, गृह विभाग में महानिरीक्षक के पद पर कर दिया गया है। अमर उजाला आपको पूरी लिस्ट बता रहा है। जानिए, कौन IAS अधिकारी किधर गए...
IAS दिनेश राय पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी बने।
राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी का भी ट्रांसफर
सामान्य प्रशासन विभाग ने लघु जल संसाधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल का ट्रांसफर मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव के पद पर कर दिया है। गुंजियाल अगले आदेश तक विशेष कार्य पदाधिकारी, बिपार्ड, पटना/ निबंधक महानिरीक्षक उत्पाद आयुक्त के के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वही निबंधन महानिरीक्षक उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ट्रांसफर राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में कर दिया गया है। धनजी को राज्य परिवहन आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सारण के नगर आयुक्त संजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव पर तैनात किया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी का भी ट्रांसफर किया गया है उन्हें अब कला संस्कृति एवं युवा विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात कर दिया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के निदेशक कंवल तनुज को स्थानांतरित कर उन्हें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव के तौर पर तैनात किया गया है।

| IAS अधिकारी | कहां थे | कहां गए |
| शीर्षत कपिल अशोक | पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी | महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं, पटना |
| सौरभ जौरवाल | औरंगाबाद के जिलाधिकारी | पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी |
| सुहर्ष भगत | पूर्णिया के जिलाधिकारी | औरंगाबाद के जिलाधिकारी |
| कुंदन कुमार | पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी | पूर्णिया के जिलाधिकारी |
| दिनेश कुमार राय | संयुक्त सचिव, गृह विभाग | पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी |
| राम शंकर | संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन | शिवहर के जिलाधिकारी |
| अरुण कुमार ठाकुर | निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण | संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग |
| आलोक रंजन घोष | खगड़िया के जिलाधिकारी | निदेशक, कृषि विभाग, पटना |
| उदयन मिश्रा | कटिहार के जिलाधिकारी | निदेशक, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पटना |
| राजेश मीणा | सारण के जिलाधिकारी | निबंधक, सहयोग समितियां, पटना |
| नवदीप शुक्ला | कैमूर के जिलाधिकारी | निदेशक, पशुपालन विभाग, पटना |
| आनंद शर्मा | सहरसा के जिलाधिकारी | निदेशक, पंचायती राज, पटना |
| आदित्य प्रकाश | निदेशक, कृषि विभाग | अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग |
| अमित पांडेय | सीवान के जिलाधिकारी | खगड़िया के जिलाधिकारी |
| श्याम बिहारी मीणा | मधेपुरा के जिलाधिकारी | निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, पटना |
| अमन समीर | बक्सर के जिलाधिकारी | सारण के जिलाधिकारी |
| सावन कुमार | शेखपुरा के जिलाधिकारी | कैमूर के जिलाधिकारी |
| जे. प्रियदर्शिनी | अरवल की जिलाधिकारी | शेखपुरा की जिलाधिकारी |
| वर्षा सिंह | संयुक्त सचिव, भवन निर्माण | अरवल की जिलाधिकारी |
| मुकुल कुमार गुप्ता | शिवहर के जिलाधिकारी | सीवान के जिलाधिकारी |
| रवि प्रकाश | निदेशक, प्राथमिक शिक्षा | कटिहार के जिलाधिकारी |
| अंशुल अग्रवाल | संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग | बक्सर के जिलाधिकारी |
| विजय प्रकाश मीणा | निदेशक, पशुपालन विभाग | जिलाधिकारी, मधेपुरा |
| वैभव चौधरी | निदेशक, विज्ञान एवं प्रावैधिकी | सहरसा के जिलाधिकारी |
| अलंकृता पांडे | पदस्थापन की प्रतीक्षा में | संयुक्त संचिव, स्वास्थ्य विभाग |
| सुमित कुमार | अनुमंडल पदाधिकारी, महनार | सारण के नगर आयुक्त |
| यतेंद्र पाल | अनुमंडल पदाधिकारी, मुंगेर | रोहतास के नगर आयुक्त |