फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Three youths got electrocuted while climbing on the roof of a train to make a reel, condition critical

Bihar: रील बनाने के चक्कर में ट्रेन की छत पर चढ़े तीन युवक; हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे, हालत गंभीर

Sat, 24 May 2025 06:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 May 2025 06:03 PM IST
सार

Khagaria News: युवक ट्रेन की छत पर चढ़कर रील बना रहा था। अचानक वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्त भी वहां पहुंचे। देखते ही देखते वह दोनों भी झुलस गए। तीनों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar: Three youths got electrocuted while climbing on the roof of a train to make a reel, condition critical
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में रील बनाने की चक्कर में तीन युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। तीनों युवक बुरी तरह झुलस गये। इनका इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है। इनमें एक की हालत नाजूक बताई जा रही है। घटना अलौली रेलखंड स्थित कामाथान रेलवे स्टेशन की बताई गई है। घायलों की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के इचरुआ गांव निवासी कृष्ण क, प्रियांशु कुमार एवं कृष्णा के रुप में की गई है।
विज्ञापन


ट्रेन की छत पर रील बनाने के लिए चढ़े थे
बताया जा रहा है कि यह सभी कामाथाना रेलवे स्टेशन पर लगी एक मालगाड़ी ट्रेन की छत पर रील बनाने के लिए चढ़े थे। जहां ये सभी करंट की चपेट में आ गए। जिससे घटना घटित हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा- हमारी सरकार बनी तो लागू होगी डोमिसाइल नीति; भाजपा बोली- यह राज्य हित में नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए युवक
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ये सभी घायल युवक आए दिन रेलवे स्टेशन के बाहर या अन्य जगहों से रील बनाने के चक्कर में रहते थे। लोगों ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद ये सभी कामाथान स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। जहां सभी मोबाइल से रील बनाने लगे। इसी दौरान एक युवक ऊपर करंट तार की चपेट में आ गया। इसे बचाने के चक्कर में दो अन्य युवक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इधर, मामले में रेलवे प्रशासन से पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन, कामाथान रेलवे स्टेशन प्रशासन के द्वारा कॉल रिसिव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed