Bihar News : एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, स्कॉर्पियो ने रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे लोगों को कुचला
Bihar : सभी काफी खुश थे, क्यों कि पूरा परिवार एक साथ रिसेप्शन कि पार्टी से खाना खाकर घर लौटे थे। अब घर के बाहर ठंढी-ठंढी हवा के मजे ले रहे थे, इस बात से अंजान कि अब कुछ ही देर में परिवार के लिए प्रलय आ रहा है। फिर अचानक..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें में एक ही परिवार के तीन लोगों दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना पूर्णिया जिले के जानकीनगर की है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान मधुबन गोरियारी टोला निवासी चुनेश्वर राम की पत्नी चंदन देवी (35), उसकी बेटी करुणा कुमारी (7) और स्वर्गीय संतोष राम की पत्नी ननकी देवी (30) के रूप में की गई है। इस घटना में में ननकी देवी का बेटा प्रियांशु कुमार (12) और चंदन देवी का बेटा राजू कुमार (18) घायल हैं, जिनका इलाज धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Patna News : वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर छात्र को मारी गोली; बिहार पुलिस मुख्यालय और एयरपोर्ट के पास वारदात
घटना के संबंध में परिजन राजू कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव में ही एक शादी की रिसेप्शन पार्टी थी। सभी पार्टी से लौटकर घर के समीप पहुंचे ही थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और एक ट्रेक्टर में भिड़ंत हो गई। टक्कर होने से स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाते, तब तक स्कॉर्पियो ने घर के सामने खड़े सभी 5 लोगों को कुचल डाला। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटते देख चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। घटना होते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुँच गये और सभी घायलों को धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही एक बच्ची समेत दो महिला की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
एक साथ तीन मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और करीब एक घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय जानकीनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी कोशिश के बाद परिजनों को समझाकर सड़क को जाम से मुक्त किया गया। सूचना पाकर पहुंची जानकीनगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.