फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Three people including a couple washed away in flood waters in Darbhanga, many villages flooded

Bihar Flood News: दरभंगा में दंपती समेत तीन लोग बाढ़ के पानी में बहे, तटबंध टूटने के बाद कई गांवों में बाढ़

Tue, 01 Oct 2024 09:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Oct 2024 09:09 AM IST
सार

ग्रामीण गणेश मुखिया ने बताया कि तटबंध टूटने के कारण पास के मुसहरी और कनून टोला के लोग सबसे ज्यादा पर प्रभावित हुए हैं। इसी बस्ती में से तीन लोग पानी की तेज धार में बह गए।

विज्ञापन
Bihar: Three people including a couple washed away in flood waters in Darbhanga, many villages flooded
दरभंगा के कई गांवों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के भूभौल गांव में कोसी नदी के तटबंध टूटने के बाद अब तबाही आने लगी है। बताया जाता है कि बांध टूटने के बाद से भूभौल गांव में पति पत्नी सहित तीन लोग लापता हो गए है।  रात को तटबंध टूटने बाद परिजनों ने पहले समझा कही जान बचाकर तीनो लोग रह रहे होंगे लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी तीनों का कोई पता नही मिल सका है।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाई बरामदगी की गुहार
ग्रामीणों का कहना हे कि लापता होने वालों में भूभौल के कनून टोला के पत्नी बीनो साह और उनकी पत्नी सरस्वती देवी हैं। वहीं मुसहरी टोल से रामेश्वर सदा लापता बताए जा रहे है। परिजनों ने इनकी तलाश के लिए जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


तीन लोग तेज धार में बह गए
ग्रामीण गणेश मुखिया ने बताया कि तटबंध टूटने के कारण पास के मुसहरी और कनून टोला के लोग सबसे ज्यादा पर प्रभावित हुए हैं। इसी बस्ती में से तीन लोग पानी की तेज धार में बह गए। अब तीनों के परिजन स्थानीय जिला प्रशासन और सरकार से तीनों लापता व्यक्ति की तलाश की गुहार लगा रहे है। पीड़ित लोगों ने बताया कि बीती रात 1 बजे बांध टूट गया और अभी तक कोई मदद सरकार की तरफ से नही मिला है। हमलोग का सारा सामान खत्म गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed