{"_id":"5c3595f7bdec2256cb724fee","slug":"bihar-three-labourers-working-at-a-brick-kiln-were-abducted-by-unknown-armed-miscreants-from-jamui","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के जमुई में लेवी के लिए ईंट भट्टा से तीन मजदूरों का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के जमुई में लेवी के लिए ईंट भट्टा से तीन मजदूरों का किया अपहरण
Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, पटना
न्यूज डेस्क, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
बिहार के जमुई में तीन मजदूरों का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के जमुई में लेवी के लिए अपराधियों ने ईंट भट्टा से तीन मजदूरों का आधी रात अपहरण कर लिया। जमुई के चंद्रमडीह थाना क्षेत्र के घरभासन गांव की यह घटना मंगलवार की देर रात 12 बजे की है।
विज्ञापन
Bihar: Three labourers working at a brick kiln were abducted by 8-10 unknown armed miscreants from Jamui, last night. Police investigation underway
— ANI (@ANI) January 9, 2019
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक ईंट भट्टा पर आधी रात अपराधी आ धमके और तीन मजदूरों का अपहरण कर लिया। इसमें एक नाईट गार्ड भी शामिल है।
नाईट गार्ड नेपाली पासवान रात में एक सहयोगी के साथ चिमनी भट्टे के पास डिजल पंप देखनेग गया था। इसी दौरान अपराधी आ धमके और गार्ड को बलपूर्वक कब्जे में ले लिया। उसका साथी टुनटुन किसी तरह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
अपराधी इसके बाद चिमनी की ओर बढ़े और पास के एक कमरे में सोए दो मजदूरों को भी हथियार के दम पर अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि अपराधी 10-12 की संख्या में थे और पैदल ही भट्टा पहुंचे थे।
भट्टा मालिक ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी भट्टा मालिक ने लेवी मांगने की बात से इंकार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की गई है। मामले की छानबीन जारी है।