Bihar: मंत्री संतोष सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, कहा- इतना नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करेंगे
Patna News: मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 30 लाख रुपये नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करूंंगा। जहां रहोगे वहीं मार दूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर अब नीतीश सरकार के मंत्री मंत्री संतोष सिंह को धमकी दी गई है। श्रम मंत्री से बदमाशों ने कॉल और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर 30 लाख रुपये की डिमांड की है। इतना ही नहीं रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले बदमाश ने खुद को लाॅरेंस बिश्नोई बताते हुए कि कहा कि जल्दी से जल्दी 30 लाख रुपये भेज दो। नहीं तो जिस तरह बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई, उस तरह तुम्हारा भी हाल होगा। घटना के बाद मंत्री संतोष सिंह ने फौरन बिहार के डीजीपी से इस मामले की शिकायत की। डीजीपी विनय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।
बाबा सिद्दकी जैसा हाल करूंंगा
घटना की जानकारी देते हुए मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि दोपहर में लोगों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान अनजान नंबर से कॉल आया। उसने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। 30 लाख रुपये दे दो। मैंने कारण पूछा तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद मैंने दो बार कॉल किया लेकिन उसने काट दिया। फिर तीसरी बात कॉल करने पर उसने फोन रिसीव किया। बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि अगर 30 लाख रुपये नहीं दोगे तो बाबा सिद्दकी जैसा हाल करूंंगा। मंत्री ने कहा कि धमकी देने के बाद उसने सोशल मीडिया मैसेंजर पर स्कैनर की तस्वीर भी भेजी। कह रहा था कि इस कोड को स्कैन कर पैसा ट्रांसफर कर देने। इसके बाद मंत्री ने भी कहा जो करना है कर लो मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं कोई रुपया नहीं दूंगा।
30 लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर कर दो
मंत्री को धमकी देने वाले बदमाश ने उनकी गाड़ी का नंबर 00011 भी बताया। साथ ही कहा कि जिस भी गाड़ी में बैठोगे, मार देंगे। कहीं भी रहोगे, किसी भी गांव में रहोगे, मैसेज कर उधर ही मार दूंगा। इसलिए अगर जिंदगी की सलामती चाहते है तो 30 लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर कर दो। बदमाश ने यह भी कहा कि सोच कर बताना, दोबारा मैसेज नहीं करूंगा। तुम्हारी पार्टी में जितने भी लोग हैं, जिसको जो बोलना है बोल दो। तब तुझे बताऊंगा। वही इस मामले में कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी को भेज दिया गया। जांच हो रही जो भी इसमें दोषी होंगे उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।