Bihar News: सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर ठगी व लूटपाट करते थे, पटना पुलिस ने छापेमारी कर तीन को पकड़ा
Patna Police: पटना सचिवालय के एसडीपीओ 2, साकेत कुमार ने बताया कि यह गैंग कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है और इनका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। इनके पास से पुलिस और सेना की वर्दी समेत कई सामान मिले हैं।
विस्तार
पटना पुलिस ने कुख्यात ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। श्री कृष्णपुरी थाना की पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अपराधी विभिन्न वेशभूषा धारण कर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिसिया पूछताछ में तीनों से खुलासा किया कि तीनों फिल्म देखकर वारदात को अंजाम देते थे। कभी सेना का जवान, तो कभी पुलिसकर्मी और सीबीआई अधिकारी बनकर वारदात करते थे।
लूट की घटना का भी खुलासा किया
पटना पुलिस ने 10 मई को शिवपुरी अंडर पास के निकट हुई एक लूट की घटना का भी खुलासा किया है। इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने पहले चिरौयाटांड़ पुलि के पास से एक अपराधी को पकड़ा था। इसकी निशानादेही पर दो और लोगों को अगमकुंआ शीतला मंदिर इलाके से पकड़ा गया है। तीनों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, यह गैंग फिल्म और वेब सीरीज देखकर लूट की योजना बनाता था।
प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, नीतीश के 'राम' PK के साथ, आरसीपी सिंह जन सुराज में आए
तीनों के बाद यह सब सामान मिले
गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने सेना की वर्दी, नकली सीबीआई आई कार्ड, दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो बाइक, खाली चेक और दो हेलमेट बरामद किए हैं। यह सामग्री इस बात का प्रमाण है कि गैंग ने कितनी संगठित तरीके से अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस अब इन अपराधियों के अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है ताकि उनकी पूरी गतिविधियों का पर्दाफाश किया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.