फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The driver had run away with girl

कांग्रेस विधायक नहीं, ड्राइवर ले भागा था लड़की

Fri, 29 Jan 2016 10:50 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bihar: The driver had run away with girl

बिहार के मसौढ़ी से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ। शुक्रवार को लड़की पटना के एसएसपी आवास पर पहुंची और उसने खुलासा किया कि उसका अपहरण कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सिंह ने नहीं किया, बल्कि वह खुद उनके ड्राइवर पंकज के साथ भागी थी।

विज्ञापन


एसएसपी से मिलने भी वह पंकज के साथ पहुंची थी। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक पर अब तक कोई मामला साबित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मनु ने यह भी बताया कि लड़की नाबालिग नहीं है और वह अपनी मर्जी से पंकज के साथ शादी कर चुकी है। इस हाइप्रोफाइल मामले में उस वक्त नाटकीय मोड़ आया, जब दोपहर बाद मीडिया के सामने आई युवती निधि ने अपने पिता पर खुद को बूढ़े व्यक्ति के हाथों बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बोली युवती, ड्राइवर से करती हूं प्यार

Bihar: The driver had run away with girl

उसने मामले में विधायक की संलिप्तता से इनकार किया। निधि ने आरोप लगाया कि मामले को बड़ा बनाने के लिए उसके पिता ने इस मामले में विधायक का नाम लिया है। उसने कहा कि उसका पिछले दो साल से पंकज के साथ रिश्ता है।

लड़की ने बताया कि पिता उसे एक शादीशुदा दो बच्चों के पिता के हाथों बेचने जा रहे थे। निधि ने कहा कि बूढ़े शख्स से शादी का विरोध किया, तो मारपीट भी की गई। इसके बाद ही दोनों ने भाग कर शादी करने का फैसला लिया।

विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है। बृहस्पतिवार को लड़की के परिजनों ने मसौढ़ी थाने में बिक्रम के विधायक सिद्धार्थ समेत दो लोगों पर अपनी लड़की का जबरन अपहरण करने का आरोप लगाया था।

जदयू की मांग पर भड़की कांग्रेस

Bihar: The driver had run away with girl

बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सिंह के खिलाफ जदयू ने शुक्रवार को कार्रवाई की मांग की। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि सरफराज आलम पर जिस तरह से पार्टी ने कार्रवाई की है, वैसे ही कांग्रेस भी अपने विधायक पर कार्रवाई करे।

जदयू के इस मांग पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जदयू को अपने विधायक पर फैसले लेने में तीन दिन लगा और कांग्रेस से 24 घंटे के अंदर कार्रवाई चाहते हैं। पार्टी मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एक अन्य मामले में डॉक्टर पर हमला करने वाले राजद विधायक कुंती देवी के पुत्र रंजीत यादव ने शुक्रवार को गया के एसीजीएम-3 की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे तत्काल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed