{"_id":"66d5900b1f714a594e05900e","slug":"bihar-the-criminal-had-entered-purnia-to-rob-the-bank-siren-of-the-bank-started-ringing-and-he-escaped-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पूर्णिया में बैंक लूटने घुसा था अपराधी, अचानक बजने लगा बैंक का सायरन तो हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पूर्णिया में बैंक लूटने घुसा था अपराधी, अचानक बजने लगा बैंक का सायरन तो हो गया फरार
Mon, 02 Sep 2024 03:44 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:44 PM IST
सार
सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि लुटेरा अकेला था और उसने मास्क पहना हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया में सोमवार को एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। हालांकि लुटेरा अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका। एक अपराधी ने माइक्रो फाइनेंस बैंक लूटने का प्रयास किया, लेकिन बैंक का सायरन बजने से घबराकर फरार हो गया। यह घटना सोमवार को शहर के बीचों बीच चित्रवाणी रोड पर हुई है, जहां लुटेरा बैंक में घुसा और लूटपाट की कोशिश करने लगा। बैंक के सुरक्षा उपकरणों के कारण वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी
पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलते ही सीसीटीवी को खंगाला शुरू कर दिया है और पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और लुटेरे को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
पहचान करना मुश्किल हो रहा है
सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि लुटेरा अकेला था और उसने मास्क पहना हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन