फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi Yadav targeted CM Nitish Kumar; Hukumdev Narayan Yadav's video shared

Bihar: तेजस्वी बोले- बिहार में बिना रिश्वत दिए काम नहीं होता, पूर्व केंद्रीय मंत्री का वीडियो भी किया शेयर

Sat, 05 Oct 2024 01:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Oct 2024 01:36 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि अब आप कल्पना करिए कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है? बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav targeted CM Nitish Kumar; Hukumdev Narayan Yadav's video shared
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। तेजस्वी यादव ने लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, दो बार के केंद्रीय मंत्री, छह बार सांसद, तीन बार विधायक और जिनका पुत्र वर्तमान भाजपा सांसद है वो भाजपा- नीतीश सरकार में बिहार में व्याप्त अफसरशाही एवं जनप्रतिनिधियों की दशा पर व्यक्तव्य दे रहे हैं।

विज्ञापन


बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब आप कल्पना करिए कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है? बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता। सार्वजनिक रूप से कोई नहीं कहेगा यहाँ तक की सत्ताधारी विधायक अपने क्षेत्र में मनचाहे अधिकारियों के तबादलों एवं कार्यों के लिए भेंट चढ़ाते है। सांसद-विधायकों को नीतीश कुमार के परम दुलारे अधिकारी प्रणाम करना तो दूर उनका फोन तक नहीं उठाते। कुर्सी खातिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ख़ुद तो बेबस, बेचारे व असहाय बन गए है लेकिन बिहार पर अपनी बेचारगी क्यों थोप रहे है? थके हुए नेता और सेवानिवृत अधिकारी बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed