{"_id":"6676c53e4a587f953e014e0f","slug":"bihar-tejashwi-yadav-said-paper-leak-happens-only-in-bjp-ruled-states-nda-rjd-paperleak-case-neet-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी बोले- भाजपा शासित राज्य में ही पेपरलीक होता है, छात्रों के साथ गलत करने वालों को छोड़ेंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी बोले- भाजपा शासित राज्य में ही पेपरलीक होता है, छात्रों के साथ गलत करने वालों को छोड़ेंगे नहीं
Sat, 22 Jun 2024 06:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:06 PM IST
सार
तेजस्वी यादव ने कहा कि संजीव मुखिया की जांच करवाई जाए। जांच एजेंसियों से अपील है कि मुखिया से पूछताछ करे। वह इस केस में काफी अहम कड़ी है। नीतीश कुमार और अमित आनंद का हेड संजीव ही है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक मामले पर नीतीश सरकार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा शासित राज्य है, वहां पेपरलीक होता रहा है। हमलोग सत्ता से बाहर गए कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपरलीक हो गया। पेपरलीक करने वाला आज भी घूम रहा है। बाहर ही बाहर बेल करवा लिया। किंगपिंग वहीं लोग हैं। नाम इस बार भी उन्हीं लोगों का आ रहा है।
विज्ञापन
संजीव मुखिया की जांच करवाई जाए
तेजस्वी यादव ने कहा कि संजीव मुखिया की जांच करवाई जाए। जांच एजेंसियों से अपील है कि मुखिया से पूछताछ करे। वह इस केस में काफी अहम कड़ी है। नीतीश कुमार और अमित आनंद का हेड संजीव ही है। बिहार सरकार से अपील करते हैं कि इस मामले की जांच करवाए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि संजीव मुखिया के कई नेताओं के साथ संबंध है। जांच एजेंसी निष्पक्षता से जांच करें। हमारे पास कई तस्वीरें है जो हमलोग उजागर करना नहीं चाहते हैं। तेजस्वी ने कहा कि जिसने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उसे हमलोग छोड़ेंगे नहीं। एनडीए सरकार के कुछ लोगों की मनसा है कि मामले को इधर-उधर कर ध्यान भटका दिया जाए।
विज्ञापन
मुद्दों को भटकाने के लिए लालू-तेजस्वी पर आरोप लगाते हैं
तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पेपरलीक रोकने के लिए बिल ला रहे हैं। पहले तो वह मान ही नहीं रहे थे पेपरलीक भी हुआ था। जो पेपरलीक नहीं मान रहे हैं, उनके लिए कौन सा बिल ला रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार पुल गिर रहा है, लगातार ट्रेन हादसा हो रहा और लगातार पेपरलीक हो रहा है। आज भी पुल गिरा है। आप एक भी मामल बताओ, जिसमें कार्रवाई हुई है। मुद्दों को भटकाने के लिए तेजस्वी यादव और लालू यादव पर आरोप लगा दिए जाते हैं। एनडीए वाले तो दूध के धुले हुए हैं।
विज्ञापन