फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi Yadav called Lalu Prasad more fit than CM Nitish Kumar: Nishant Kumar, CM's health, RJD, JDU

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश से ज्यादा फिट हैं लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री के बेटे निशांत से कही यह बातें

Sun, 23 Feb 2025 11:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Feb 2025 11:22 AM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता से ज्यादा बिहार के लिए और किसी ने भी काम नहीं किया है। लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय किया। केंद्र से बिहार के लिए एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का पैकेज लिया। लालू यादव ने बिहार के लिए जो किया, वह किसी ने नहीं किया।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav called Lalu Prasad more fit than CM Nitish Kumar: Nishant Kumar, CM's health, RJD, JDU
राजद सुप्रीमो लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल किसी तरह की कोई कसर नहीं रखना चाहती है। पक्ष और विपक्ष एक-एक चीज को मुद्दा बना रहा है। अब नया मुद्दा 'फिटनेस' है। विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिटनेस पर सवाल उठा रहा है। उन्हें बीमार बता रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसलिए 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें सेवानिवृत हो जाना चाहिए। वहीं सीएम नीतश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने स्पष्ट कह दिया है कि उनके पिता यानी सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह फिट है। सौ प्रतिशत वह ठीक है। आगामी चुनाव में जनता उन्हें वोट करें। इन सब के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने निशांत नसीहत भी दे दी और अपने पिता लालू यादव को सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा फिट भी बता दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जीतन राम मांझी कहते थे कि वह स्वस्थ नहीं हैं
तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर जदयू को गठबंधन के नेताओं की पिछली टिप्पणियों के बारे में 'चिंता' करनी चाहिए, यह देखते हुए कि चिराग पासवान ने उन्हें अतीत में "मानसिक रूप से स्थिर नहीं हैं" कहा था। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को सोचना होगा कि सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, पीएम मोदी जैसे लोग जो नीतीश कुमार के साथ हैं। चिराग पासवान कहते थे कि वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं हैं, जीतन राम मांझी कहते थे कि वह स्वस्थ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय किया
आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता से ज्यादा बिहार के लिए और किसी ने भी काम नहीं किया है। लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय किया। केंद्र से बिहार के लिए एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये का पैकेज लिया। लालू प्रसाद यादव ने बिहार के लिए जो किया, वह किसी ने नहीं किया। उनके पिता, लालू यादव, बिहार के सीएम से "फिट" हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed