फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Teachers making illegal extortion money in the name of Inter practical exam in Gopalganj: Video viral

Bihar News: बिहार में परीक्षा के नाम पर छात्राओं से अवैध वसूली कर रहे शिक्षक, अब वीडियाे हुआ वायरल

Wed, 29 Jan 2025 12:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

Gopalganj News: इंटर की  प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर शिक्षक द्वारा छात्राओं से पांच पांच सौ रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे। किसी शख्स ने वसूली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar: Teachers making illegal extortion money in the name of Inter practical exam in Gopalganj: Video viral
शिक्षा विभाग ने मामले की जांच का आदेश दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों पर इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लग रहे हैं। अब इससे जुड़ा गोपालगंज जिले से वायरल हो रहा है। इसमें प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर शिक्षक द्वारा छात्राओं से पांच पांच सौ रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे। वायरल वीडियो गोपालगंज शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय का है। एसएस बालिका विद्यालय में इंटर की रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर एक शिक्षक द्वारा पांच-पांच सौ रुपये वसूली की जा रही थी। इसका वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए और आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


छात्रा से पांच सौ की नोट लेकर जेब में रखते दिखे शिक्षक
मंगलवार को शहर के एसएस बालिका उच्च विद्यालय में रसायन शास्त्र की प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी। जिसमें शामिल होने के लिए 255 की संख्या में परीक्षार्थी  विद्यालय में उपस्थित हुई थीं। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक व इंटरनल विवेक कुमार गुप्ता छात्राओं से पांच-पांच सौ रुपये की वसूली करने लगे। छात्राओं से वसूली का वीडियो बना कर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो में शिक्षक छात्राओं को लाइन लगाने के लिए कहते हैं। फिर हर छात्रा से पांच सौ की नोट लेकर जेब में रख रहे हैं। एक छात्रा गिड़गिड़ाते हुए कहती है कि सर मेरे पास बस 20 रुपये बचे है। फिर शिक्षक उससे नोट लेकर जेब में रख लेता है। हालांकि आरोपी शिक्षक ने वायरल वीडियो से अपना पल्ला झाड़ते हुए परीक्षा देने पहुंची छात्राओं से रुपये लेने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया
इधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने एक पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज से ज्ञात होता है कि विवेक कुमार गुप्ता, विषय-रसायन शास्त्र (11-12), माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझ, प्रखण्ड मांझा द्वारा वर्तमान प्रतिनियुक्त विद्यालय एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में छात्रों से प्रायोगिक परीक्षा-2025 के समय रुपये लेते हुए दिख रहे हैं। प्रधानाध्यापक, एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के द्वारा भी प्रतिवेदित किया गया है कि वर्तमान में ये शिक्षक प्रतिनियुक्त है और प्रायोगिक परीक्षा का संचालन भी कर रहे है। उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट होता है कि इनके द्वारा प्रायोगिक परीक्षा में अंक देने के नाम पर पैसे ली जा रही है, जो की विडियों में स्पष्ट दिख रहा है। इस प्रकार इनके विरूद्ध प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर पैसे लेने का आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित होता है। इनका यह कृत्य शिक्षक के आचरण के प्रतिकुल, अनुशासनहीनता, पठन-पाठन को प्रभावित करना, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ ही विभाग की छवि को धुमिल करने का प्रयास है। अतः उपरोक्त तथ्यों के आलोक में  विवेक कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आरोप पत्र अलग से गठित किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच करायी गयी। दोषी पाए जाने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed