फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Teacher shot in Purnia, condition critical; Criminals were running away after stealing a bike shot him

Bihar News : पूर्णिया में शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर; बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को पकड़ा था

Mon, 26 Aug 2024 08:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Aug 2024 08:19 AM IST
सार

थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि शिक्षक अपने घर के पास बाइक लगाकर अंदर गए थे। इसी दौरान अपराधी बाइक चोरी कर भागने लगे। शिक्षक ने पकड़ लिया। इसी दौरान अपराधी शिक्षक को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar: Teacher shot in Purnia, condition critical; Criminals were running away after stealing a bike shot him
शिक्षक का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में बाइक चोरी के दौरान अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार दी। घटना सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र स्थित रिजवान मस्जिद के पास की है। शिक्षक मो. हिदायततुल्ला के दाहिने हाथ के कंधे पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल शिक्षक मोहमद हिदायततुल्ला कटिहार जिले के फालका थाना के महेशपुर के निवासी हैं और वर्तमान में सहायक खजांची थाना के रिजवान मस्जिद में रहते हैं। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं।

विज्ञापन


तीन अपराधी बाइक लेकर भाग रहे थे
घायल शिक्षक ने बताया कि वे अपने कमरे से बाहर आए और देखा कि तीन अपराधी उनकी बाइक लेकर भागने लगे। जब उन्होंने अपराधियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्हें गोली मार दी गई। अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचकर घायल से पूछताछ की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


शिक्षक अपने घर के पास बाइक लगाकर अंदर गए
वहीं थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि निजी स्कूल के शिक्षक अपने घर के पास बाइक लगाकर अंदर गए थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी बाइक चोरी कर भागने लगा। जिसे शिक्षक ने पकड़कर लिया। इसी दौरान अपराधियों ने शिक्षक को गोली मार कर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। घटना के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed