फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tanker overturned after collision with truck in Muzaffarpur, one injured; oil looting spree

Bihar: मुजफ्फरपुर में ट्रक की टक्कर से पलटा टैंकर, एक घायल; तेल लूटने की मची होड़

Sun, 26 Feb 2023 02:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Feb 2023 02:27 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में टैंकर और ट्रक की टक्कर हुई है। इसमें एक राहगीर चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे में टैंकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटते ही क्षतिग्रस्त हो गया और उससे तेल (पेट्रोल-डीजल) का रिसाव होने लगा। 

विज्ञापन
Bihar: Tanker overturned after collision with truck in Muzaffarpur, one injured; oil looting spree
तेल लूटने की मची होड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में टैंकर और ट्रक की टक्कर हुई है। इसमें एक राहगीर चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे में टैंकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटते ही क्षतिग्रस्त हो गया और उससे तेल (पेट्रोल-डीजल) का रिसाव होने लगा। तेल रिसाव की खबर इलाके में आग की तरह फैल गए। आसपास के लोग इधर दौड़ पड़े। देखते ही देखते तेल लूटने की होड़ मच गई। लोग डिब्बा, बाल्टी, गैलन लेकर तेल लूटने पहुंच गए। लोग टैंकर के पास बैठ गए और तेल लूटने लगे। जिसे जो हाथ लग रहा था, उसमें ही तेल भरकर अपने घर ले जा रहे थे। करीब एक घंटे तक तेल लूटपाट का यह खेल चलता रहा। घटना मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर की है। 

विज्ञापन


टक्कर के बाद टैंकर से रिसाव शुरू
इधर, कुछ लोगो ने मामले की जानकारी बोचहा थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बोचहा पुलिस ने घटना की जांच की। ट्रक और टैंकर को क्रेन से बाहर निकाला। मौके से टैंकर चालक और ट्रक चालक भाग निकले। पुलिस का कहना है कि हादसे में तेल टैंकर से रिसाव होने लगा। काफी मात्रा में तेल बर्बाद हो गया। हादसे के बाद चालक और खलासी फरार हो गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान बोचहा निवासी गौरीकांत के रूप में हुई। वह अखबार विक्रेता हैं। अपने काम स इतावरपुर जा रहे थे। अचानक ट्रक की चपेट में आ गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
मामले में ग्रामीणों का कहना है कि रोड किनारे स्थित गैरेज के बाहर तेल टैंकर खड़ा था। मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तेज धमाके की गूंज आसपास के लोगों ने भी सुनी। हादसे के वक्त उसी रोड से  बोचहा निवासी गौरीकांत गुजर रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तेज लूटने लगे। जब पुलिस पहुंची लोग तेल अपने गैलन में भरकर फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed