फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Student crushed to death by JCB in Muzaffarpur, people created ruckus, police lathicharged

Bihar : मुजफ्फरपुर में JCB से कुचल छात्र की मौत पर भीड़ का पथराव, लाठीचार्ज से बिगड़ा माहौल

Sun, 05 Mar 2023 02:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 Mar 2023 02:30 PM IST
सार

Muzaffarpur: सड़क छात्र की मौत हो गई। इसके बाद उसके दोस्तों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लड़कों को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पहले समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़के नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन
Bihar: Student crushed to death by JCB in Muzaffarpur, people created ruckus, police lathicharged
छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। इसके बाद उसके दोस्तों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए लड़कों को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पहले समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़के नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पूरे मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों ने महेश बाबू चौक को जाम कर दिया और फिर आगजनी करने लगे। इसके बाद पुलिस पीछे हट गई। गुस्साए लोगों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि वह लोग रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों को भी पीट रहे थे। इतना ही नहीं उनके गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे थे। पुलिस समझाने गई तो पुलिस को भी खदेड़ दिया और उनकी गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


 

Bihar: Student crushed to death by JCB in Muzaffarpur, people created ruckus, police lathicharged
पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे लोग
घटना मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली पट्टी चौक की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 20 साल का मोहम्मद तबराक स्कूटी से कोचिंग से लौट रहा था। इसी दौरान जेसीबी ने उसे रौंद दिया। हम लोग जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्तों ने जब महेश बाबू चौक पर खड़े होकर जेसीबी चालक की गिरफ्तारी की मांग की तो कुछ पुलिस वालों ने उनलोगों को पीट दिया। इसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Student crushed to death by JCB in Muzaffarpur, people created ruckus, police lathicharged
गुस्साए लोगों ने आगजनी की। - फोटो : अमर उजाला
आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा रही
इधर बवाल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स महेश बाबू चौक पर पहुंच गई है। पुलिसकर्मी लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश करने लगे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। आप लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें। किसी भी कीमत पर विधि व्यवस्था को प्रभावित ना करें। पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए है उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करना गलत है। आम लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें जेसीबी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed