Bihar News: मां ने डांट लगाई तो छात्रा ने कर लिया सुसाइड, मोबाइल चलाने से मना किया गया, फंदे से लटका दे दी जान
Begusarai News: परिजनों ने बताया है कि निखत प्रवीण को पढ़ाई के लिए मां ने द्वारा डांट फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर उसने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
विस्तार
बेगूसराय में मां की डांट-फटकार से नाराज होकर इंटर की छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है। मृत छात्रा की पहचान तेघड़ा क्षेत्र के रहने वाले इजाज की पुत्री निखत परवीन के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि निखत प्रवीण को पढ़ाई के लिए मां ने द्वारा डांट फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर उसने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
परिजनों ने बताया है कि पढ़ाई के लिए बार-बार मां बोलती थी लेकिन इसके बावजूद भी पढ़ाई में आनाकानी करती थी। इसी से नाराज होकर मां ने अपनी पुत्री निखत प्रवीण को जमकर फटकार लगा दी। इसके आवेश में आकर छात्रा ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इधर, तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से गिरफ्तार भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
तेघड़ा थाना अध्यक्ष ने बताया है कि मां के डांट फटकार से नाराज होकर एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा को मोबाइल का चलने का बड़ी लत था। अक्सर उसकी मां मोबाइल चलाने से मना करती थी और उसे पढ़ाई में ध्यान देने की बात कहती थी लेकिन इसके बावजूद भी वह मानने को तैयार नहीं रहती थी अक्सर वह मोबाइल देखा करती थी। बीती रात भी मोबाइल चलाने से मना किया गया था और पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाई गई थी।