{"_id":"64c7d309aab0a06e5e0ac372","slug":"bihar-state-senior-badminton-championship-begins-in-samastipur-150-male-female-players-are-participating-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू; 26 जिलों के 150 महिला-पुरुष खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू; 26 जिलों के 150 महिला-पुरुष खिलाड़ी ले रहे भाग
Mon, 31 Jul 2023 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:58 PM IST
सार
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संचालक सचिव तरुण कुमार ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में राज्य भर के खिलाड़ी 150 से अधिक मैच खेलेंगे। सुबह आठ बजे से रात के दस बजे तक मैच का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल व डबल और महिला एकल व डबल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
बैडमिंटन का मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर में पटेल मैदान स्थित इंडोर में सोमवार से पांच दिवसीय बिहार स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में बिहार के 26 जिलों के 150 पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 31 जुलाई से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट चार अगस्त तक चलेगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान 150 से अधिक मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर यूनियन बैंक के रीजनल मैनेजर समीर कुमार साईन, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, खेल पदाधिकारी आकाश कुमार, एसबीआई के चीफ मैनेजर विवेकानंद ठाकुर, इंस्पेक्टर अरुण कुमार के अलावा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज ज्योति, सचिव तरुण कुमार, प्रशिक्षक नवीन कुमार, राजद नेता ललन यादव, निलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पांच दिनों में खेले जाएंगे 150 से अधिक मैच
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संचालक सचिव तरुण कुमार ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में राज्य भर के खिलाड़ी 150 से अधिक मैच खेलेंगे। सुबह आठ बजे से रात के दस बजे तक मैच का आयोजन होगा। सिंगल कोर्ट होने के कारण थोड़ी परेशानी आ रही है। इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल व डबल और महिला एकल व डबल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
चार अगस्त को होगा स्टेट टीम का चयन
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी ने बताया कि टूर्नामेंट के समापन के बाद चार अगस्त को समस्तीपुर में ही इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया जाएगा। उसके बाद चार अगस्त से नौ अगस्त तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेट टीम में चयनित खिलाड़ी को प्रशिक्षण दिए जाने के बाद नौ अगस्त को समस्तीपुर से ही कोलकाता के लिए रवाना किया जाएगा। जहां ईस्ट जोन नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज होगा।