फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Six people allegedly died and several injured in a collision between a passenger bus and a car near Nuaon

बिहार: राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर नुआंव के पास बस-कार में भिड़ंत, छह की मौत और कई अन्य घायल

Sat, 19 Feb 2022 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Feb 2022 09:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर नुआंव के पास एक यात्री बस और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में करीब छह लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Six people allegedly died and several injured in a collision between a passenger bus and a car near Nuaon
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार में शनिवार रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-84 पर नुआंव के पास एक यात्री बस और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में करीब छह लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के टेंउसा मार्ग पर एक पिकअप व ऑटो के बीच टक्कर हो गई थी। इसमें करीब एक दर्जन मैट्रिक परीक्षार्थी घायल हो गए थे। घायलों में छात्राएं भी शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दोनों के चालक मौके से वाहन छोड़ कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल बुनियादगंज पुलिस दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। गाड़ी मालिकों को पुलिस ने थाने में हाजिर होने का आदेश दिया है। वहीं, घायलों का इलाज मानपुर सरकारी अस्पताल में चल रहा। सभी ग्राम पंचायत भोरे के रहने वाले है। सभी परीक्षार्थी का सेंटर दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed