फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar School Closed: Due to cold, orders for school closure in many districts including Motihari, Gopalganj

School Closed: मौसम के कारण पटना के स्कूल बंद; दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण समेत कहां-कहां आया आदेश

Tue, 21 Jan 2025 03:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ दरभंगा/मोतिहारी/ गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ दरभंगा/मोतिहारी/ गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Jan 2025 03:27 PM IST
सार

Bihar News : मंगलवार को पूरे दिन शीतलहर जैसे हालात ने लोगों को घरों में कैद कर रखा। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। ऐसे में स्कूली बच्चे कांपते हुए स्कूल में पहुंचे और पूरे दिन पढ़ाई की।

विज्ञापन
Bihar School Closed: Due to cold, orders for school closure in many districts including Motihari, Gopalganj
मंगलवार ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सभी जिलों में सुबह-सुबह घने कोहरे ने राहगीरों को परेशान कर दिया। वहीं सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मोतिहारी, गोपालगंज, पूर्णिया, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक ठंड बढ़ने की बात कही है। ऐसे में पटना, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिला प्रशासन ने अपने अपने जिलों के सरकारी और निजी स्कूल को आठवीं कक्षा बंद रखने का आदेश दिया है। संभावना है कि अन्य जिलों के डीएम भी जल्द ही स्कूल बंद होने के आदेश जारी करे।

विज्ञापन


जानिए पटना डीएम ने क्या आदेश जारी किया
पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति बनी हुयी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 23 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया जाता है। कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश 22 से 23 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


मोतिहारी में 'अमर उजाला' की खबर का असर
मोतिहारी में एक बार फिर 'अमर उजाला' के खबर का असर हुआ है। 'अमर उजाला' की टीम ने सोमवार को ही यह खबर दिखाया था कि कैसे मोतिहारी में हाड़ कंपाने वाली ठंड में छोटे छोटे  बच्चे स्कूल जाने पर मजबूर हैं।अब मोतिहारी के जिलाधिकारी ने खबर पर संज्ञान लेते हुए आगामी 23 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है। बच्चों में भी काफी खुशी है। बच्चे अब थैंक्यू डीएम अंकल कह रहे हैं। वहीं मोतिहारी के मौसम की बात करे तो आज भी मोतिहारी का न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वही10 किमी प्रति घंटा के रफ़्तार से पछुआ हवा चल रही है। आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम कोई सुधार होने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। जिसको देखते हुए मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 23 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है

विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालगंज में 24 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
गोपालगंज में पूरे दिन शीतलहर जैसे हालात ने लोगों को घरों में कैद कर रखा। बहुत जरूरी होने पर लोग घरों से बाहर निकले। ऐसे में स्कूली बच्चे कांपते हुए स्कूल में पहुंचे और कांपते हुए पूरे दिन पढ़ाई की। ठंड इतनी की बच्चों द्वारा क्लास रूम को बंद रखने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर में भी ठंड से कोई राहत नहीं मिली। तीव्र ठंडी हवाओं का असर लोगों की सेहत पर साफ देखा जा रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से भी कम रहने पर मंगलवार को विद्यालय खुले रहे। विद्यालय से अपराह्न तीन बजे तक बच्चे घर पर कांपते हुए पहुंचे। इससे छात्रों को स्कूल जाने की मजबूरी दिखी। हालांकि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या कम रही।डीएम प्रशांत कुमार ने मंगलवार की ठंड को देखते हुए बुधवार से शुक्रवार यानी 24 जनवरी तक वर्ग एक से आठ तक की कक्षाएं पर रोक लगाने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed