{"_id":"673dc53146cc3d2bdd08f876","slug":"bihar-sanjay-jha-said-purnia-airport-will-also-fly-to-success-interim-terminal-will-be-ready-in-four-month-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: संजय झा बोले- पूर्णिया एयरपोर्ट भी भरेगा कामयाबी की उड़ान, चार महीने में बनकर तैयार होगा अंतरिम टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: संजय झा बोले- पूर्णिया एयरपोर्ट भी भरेगा कामयाबी की उड़ान, चार महीने में बनकर तैयार होगा अंतरिम टर्मिनल
Wed, 20 Nov 2024 04:48 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:48 PM IST
सार
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरूआत आसपास के कई जिलों के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनने वाले अंतरिम टर्मिनल का डिजाइन तैयार हो गया है।
विज्ञापन
पूर्णिया एयरपोर्ट की सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है, जिस तरह दरभंगा एयरपोर्ट सफलता के निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, निकट भविष्य में पूर्णिया एयरपोर्ट भी कामयाबी की उड़ान भरना शुरू करेगा। पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरूआत आसपास के कई जिलों के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। सांसद संजय झा ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनने वाले अंतरिम टर्मिनल का डिजाइन तैयार हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। यह अंतरिम टर्मिनल टेंडर आवंटित होने के बाद चार महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा था
संजय झा ने आगे कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट पर चहारदीवारी के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार के बीच कल MoU पर हस्ताक्षर हो गये हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा कि हमलोग पीएम नरेंद्र मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने छोटे शहरों में रहने वाले आम लोगों के हवाई सफर के सपने को पूरा करने के उद्देश्य से ‘उड़ान’ जैसी क्रांतिकारी योजना शुरू की और इसके तहत बिहार को दो एयरपोर्ट दिये। सीएम नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि सीएम ने उड़ान स्कीम का एक एयरपोर्ट पूर्णिया में स्थापित करने का फैसला किया और लगातार इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने 24 अगस्त 2024 को भी पूर्णिया जाकर एयरपोर्ट से संबंधित कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डे से सिविल एयरपोर्ट का संचालन शुरू करने में पेश आ रही समस्याओं का निराकरण करते हुए एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट तक यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए सड़क संपर्कता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा था।
विज्ञापन
पूर्णिया एयरपोर्ट की प्रगति के संबंध में चर्चा की
वहीं संजय झा ने कहा कि केंद्रीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मैंने 21 सितंबर 2024 को मुलाकात की थी और पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू करने की दिशा में जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। मैंने उन्हें बताया था कि पूर्णिया में रनवे का निर्माण तथा कई अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिहार सरकार ने चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दिया है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही राज्य सरकार चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू करा देगी। साथ ही उनसे अनुरोध किया था कि जिस तरह दरभंगा में एक अंतरिम टर्मिनल का निर्माण कर उड़ान सेवा संचालित की जा रही है, उसी तरह पूर्णिया में भी तत्काल एक अंतरिम टर्मिनल का निर्माण कर उड़ान सेवा जल्द शुरू कराने की पहल करें। माननीय मंत्री ने उक्त अनुरोधों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। इसके बाद मैंने पिछले माह नई दिल्ली में परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थाई संसदीय समिति की बैठक के दौरान भी अधिकारियों से पूर्णिया एयरपोर्ट की प्रगति के संबंध में चर्चा की थी।
विज्ञापन