फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Robbery at the house of a female ward member in Motihari, a fight with the ward member

Bihar: मोतिहारी में महिला वार्ड सदस्य के घर हुई डकैती, वार्ड सदस्य के साथ की मारपीट

Thu, 27 Apr 2023 12:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Apr 2023 12:10 PM IST
सार

मोतिहारी में डकैतों ने महिला वार्ड सदस्य को निशाना बनाते हुए उनके घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैती कितने की हुई है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत की है। 

विज्ञापन
Bihar: Robbery at the house of a female ward member in Motihari, a fight with the ward member
घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में डकैतों ने महिला वार्ड सदस्य को निशाना बनाते हुए उनके घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैती कितने की हुई है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत की है। घोड़ासहन में पांच दिन के अंदर यह दूसरी डकैती है।

विज्ञापन


दस बजे छत पर चढ़े डकैत 
घटना के संबंध में वार्ड संख्या 4 की वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने बताया कि हमलोग खाना खाकर आठ बजे ही सो गए थे। करीब दस बजे छत पर कुछ लोगों के चलने का एहसास हुआ। आवाज सुनकर जब वह छत पर गई तो वहां करीब छह से सात की संख्या में डकैत थे।  मुझे देखते ही उनलोगों ने मेरा बाल पकड़ लिया और वहां से घसीटते हुए नीचे ले गए। नीचे ले जाकर मुझसे पैसा और चेक की मांग करने लगे। मेरे पास 50 हजार रुपए थे उनलोगों ने ले लिया। फिर वे लोग चेक की मांग करने लगे। चेक की मांग पर जब मैंने यह कहा कि चेक मुखिया जी के पास है, उनलोगों ने मेरा बाल पकड़ कर दीवार से टकरा दिया, जिससे मैं बेहोश हो गई। उसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं।
विज्ञापन


क्या कहते है वार्ड सदस्य के पति
वार्ड सदस्य पिंकी देवी के पति राजू का कहना है कि वह बाहर से आये थे, इसलिए थकने की वजह से जल्द ही सो गए थे। 9:30 से 10 बजे के बीच डकैतों ने हमला किया।  घर में रखे जेवर, मेरा एक लाख 58 हजार रुपए और पत्नी का 50 हजार रुपए डकैत ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाप नेता के घर में भी हुई थी डकैती
इसी गांव में विगत 21 अप्रैल को डकैतों ने जाप नेता अभिजीत सिंह के घर भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती के दौरान घर वालों के साथ मारपीट भी की गई थी किया था, 20 लाख से अधिक की संपत्ति लूट कर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed