फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: RK Singh taunted Nitish Kumar, said- Chief Minister should show improvement in Bihar

Bihar: केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री जी बिहार सुधार कर दिखाइये न

Mon, 24 Apr 2023 01:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Apr 2023 01:22 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सह आरा के सांसद आर के सिंह ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को सुधार दिए, बिहार के मुख्यमंत्री भी सुधार कर दिखाएं। यह बात उन्होंने वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह के मौके पर कही। इस मौके पर जमकर राजनीति हुई। 

विज्ञापन
Bihar: RK Singh taunted Nitish Kumar, said- Chief Minister should show improvement in Bihar
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सह आरा के सांसद आरके सिंह ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को सुधार दिए, बिहार के मुख्यमंत्री भी सुधार कर दिखाएं। यह बात उन्होंने तब कही जब मौका था वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह का। इस मौके पर आरा में जमकर राजनीति हुई, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साधे। सबसे ज्यादा बातें उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद की हत्या के बाद पटना में ईद के मौके पर “अतीक अहमद जिंदाबाद और अतीक अहमद शहीद हों” के नारेबाजी को लेकर पक्ष और विपक्ष के कद्दावर नेता एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी किए।

विज्ञापन


आर के सिंह ने कहा अतीक डॉन था
आरा में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह पर रेड क्रॉस में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह पहुंचे। इस मौके को भी उन्होंने गंवाने नहीं दिया। जब मीडिया कर्मियों ने आर के सिंह से पटना में अतीक अहमद जिंदाबाद के नारेबाजी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अतीक अहमद डॉन था और वह गैंगवार में मारा गया।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री पहले बिहार की दशा और दिशा सुधारें
केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधि व्यवस्था को सुधार दिया है। लेकिन जो लोग उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वह बिहार में मुख्यमंत्री हैं, वह बिहार की दिशा और दशा सुधारें तब ना जाने। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि डॉन के समर्थन में नारेबाजी करना शर्म की बात है। जो डॉन के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं वैसे लोग निकृष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed