फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Religious leader Dalai Lama reached Bodh Gaya, security of Tibetan Buddhist monastery increased

Bihar : धर्म गुरु दलाई लामा पहुंचे बोधगया, तिब्बती बौद्ध मॉनेस्ट्री की बढ़ाई गई सुरक्षा; इस दिन देंगे प्रवचन

Fri, 15 Dec 2023 12:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Dec 2023 12:40 PM IST
सार

बोधगया में धर्म गुरु दलाई लामा के प्रवास के दौरान चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ताकि कहीं से उनके सुरक्षा में कोई चूक न रहे। तिब्बती सुरक्षा कर्मियों के अलावा केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, विशेष शाखा एवं सशस्त्र बिहार पुलिस के जवानों सहित अन्य की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Religious leader Dalai Lama reached Bodh Gaya, security of Tibetan Buddhist monastery increased
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बौद्ध धर्म के शीर्ष धर्मगुरु दलाई लामा अपने 35 दिनों के प्रवास कार्यक्रम पर शुक्रवार की सुबह गया पहुंचे। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा वे गया एयरपोर्ट पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम सहित प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने दलाई लामा का स्वागत किया। गया एयरपोर्ट से दलाई लामा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बोधगया ले जाया गया। जानकारी हो कि बोधगया स्थित तिब्बती बौद्ध मठ में उनके आवासन की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दलाई लामा के आगमन को लेकर बोधगया में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
बौद्धों के शीर्ष धर्म गुरु दलाई लामा के अवसान को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कई रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। ताकि बोधगया में आयोजित दलाई लामा के कार्यक्रमों के दौरान आवागमन को सुगम रखा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bihar: Religious leader Dalai Lama reached Bodh Gaya, security of Tibetan Buddhist monastery increased
धर्म गुरु दलाई लामा की सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। - फोटो : अमर उजाला

चार लेयर में होगी दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था
बोधगया में धर्म गुरु दलाई लामा के प्रवास के दौरान चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ताकि कहीं से उनके सुरक्षा में कोई चूक न रहे। जानकारी के अनुसार, दलाई लामा की सुरक्षा में तिब्बती सुरक्षा कर्मियों के अलावा केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, विशेष शाखा एवं सशस्त्र बिहार पुलिस के जवानों सहित अन्य की तैनाती की गई है। दलाई लामा के आवासन कार्यक्रम को लेकर बोधगया क्षेत्र को अलग अलग जोन में बांटकर सुरक्षा कर्मियों एवं दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। 

31 दिसंबर को श्रद्धालुओं को मंजूश्री शक्ति प्रदान करेंगे
जानकारी के अनुसार दलाई लामा 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम (आईएसएफ) 2023 द्वारा आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन व 23 दिसंबर को समापन के मौके पर महाबोधि मंदिर में प्रस्तावित प्रार्थना में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 29 और 30 दिसंबर 2023 को वह नागार्जुन इन प्रेज ऑफ धम्मधातु पर प्रवचन करेंगे। 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं को मंजूश्री शक्ति प्रदान करेंगे और एक जनवरी 2024 को दलाई लामा की लंबी आयु की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed