{"_id":"67b5bc7c0696734466053712","slug":"bihar-rally-of-people-of-kurmi-community-in-patna-kurmi-unity-bjp-mla-organized-it-patel-nitish-kumar-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार का भारी भीड़ कर रही इंतजार; भाजपा विधायक ने कराई पटना में कुर्मी एकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार का भारी भीड़ कर रही इंतजार; भाजपा विधायक ने कराई पटना में कुर्मी एकता रैली
Wed, 19 Feb 2025 04:41 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:41 PM IST
सार
Bihar News : पटना में पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जाति बताने वाले होर्डिंग्स इस तरह लगे थे, कि शायद वह प्रगति यात्रा छोड़ इसी कार्यक्रम में आ जाएं। सुबह से भारी भीड़ इंतजार में है। खास यह कि भाजपा विधायक ने यह कुर्मी एकता रैली बुलाई है।
विज्ञापन
कुर्मी एकता रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना का मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में कुर्मी समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां पर कुर्मी एकता रैली आयोजन किया गया है। खास वाली बात यह है कि इस रैली का आयोजन सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के किसी सदस्य ने नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल उर्फ मंटू सिंह करवा रहे हैं। वह पिछले कई दिनों से इस रैली की तैयारी कर रहे थे। कई जिलों से बसों में भर-भर कुर्मी समाज के लोग इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जानिए, क्या कहा भाजपा विधायक ने
रैली के आयोजक और विधायक मंटू सिंह कि आज पटना में कुर्मी समाज के लोग एक मंच पर जुटे हैं। यह रैली एनडीए के तमाम नेता, कार्यकर्ता और आम जनता की रैली है। उन्होंने कहा कि कुर्मी जाति कई उपजातियों में बंटी हुई है। जब तक कुर्मी जाति की तमाम उपजाति एकजुट नहीं हो जाती उन्हें उनका वाजिब हक नहीं मिल सकता है। लंबे समय के बाद अब कुर्मी जाति की उपजातियों को एकजुट रखने के लिए रैली का आयोजन हो रहा। कुर्मी समाज का बिहार में ऐतिहासिक योगदान रहा है।
विज्ञापन