{"_id":"68667eb8dbc335b76700079e","slug":"bihar-purnia-airport-construction-will-be-expedited-chief-secretary-gave-strict-instructions-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण में आएगी तेजी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण में आएगी तेजी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
Thu, 03 Jul 2025 06:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:33 PM IST
सार
पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने निर्माण कार्यों को तेजी से और समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन बिपिन कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई पूर्णिया एयरपोर्ट प्रगति की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया के निर्माणाधीन एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की दिशा में गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन बिपिन कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने इंट्रीम टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रोन, रनवे, एप्रोच पथ सहित सभी प्रमुख हिस्सों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अभियंताओं और संवेदकों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि एयरपोर्ट जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
यह भी पढ़ें: ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल
मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट तक आने-जाने वाली सभी सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क सुविधा यात्रियों की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है और इससे हवाई अड्डे के संचालन में भी सहूलियत होगी। बैठक के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी और अन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ, नगर एवं विमानन निदेशक डॉ. निलेश रामचंद्र देवड़े, पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त राजेश कुमार, डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल, जिलाधिकारी अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल क्षेत्र के लोगों को हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी, बल्कि इससे स्थानीय व्यवसाय, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र के उत्पादों को देश के अन्य हिस्सों में भेजना आसान होगा, जिससे आर्थिक विकास की गति को नया बल मिलेगा।