फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Protest in favour of IG Vikas Vaibhav from nalanda to JNU against DG Shobha Ahotkar

Bihar : DG शोभा अहोटकर का दर्द बढ़ा, नीतीश के नालंदा से JNU तक IG विकास वैभव के लिए प्रदर्शन

Mon, 13 Feb 2023 08:36 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 13 Feb 2023 08:36 PM IST
सार

Vikas Vaibhav IPS : होमगार्ड DG शोभा अहोटकर ने गृह विभाग को लिखकर दिया है कि विकास वैभव उनके खिलाफ आंदोलन की साजिश रच रहे हैं, जबकि अब बिहारी अस्मिता का आंदोलन बिहार में मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से लेकर देश की राजधानी तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Bihar : Protest in favour of IG Vikas Vaibhav from nalanda to JNU against DG Shobha Ahotkar
बिहारी अस्मिता की लड़ाई में नालंदा के लोग उतरे आईपीएस विकास वैभव के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आओ प्रेरित करें बिहार (Let’s inspire Bihar) मुहिम को संस्था बताकर IPS विकास वैभव के खिलाफ आरोप गठित करने का प्रयास करना होमगार्ड DG शोभा अहोटकर के गले की फांस बन रहा है। अहोटकर ने गृह विभाग को लिखकर दिया है कि विकास वैभव उनके खिलाफ आंदोलन की साजिश रच रहे हैं, जबकि अब यह आंदोलन बिहार में मुख्यमंत्री के गृह जिला से लेकर देश की राजधानी तक पहुंच गया है। सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विवि (JNU) में छात्र बिहार के चर्चित आईपीएस विकास वैभव के समर्थन में प्रदर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन

 

Bihar : Protest in favour of IG Vikas Vaibhav from nalanda to JNU against DG Shobha Ahotkar
जेएनयू में प्रदर्शन करते बिहारी छात्र। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली: जेएनयू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
JNU में बिहार के छात्रों ने नेहरू जी की प्रतिमा के पास खड़े होकर DG शोभा अहोटकर के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्र नेता मसूद रजा खान ने कहा कि विकास वैभव जी बिहार के गौरव हैं और बिहारी अस्मिता के लिए मुहिम चला रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें बिहारी या बिहारी कामचोर है या मां-पत्नी के नाम पर गाली देकर प्रताड़ित किया जा रहा है तो यह उनका अपमान नहीं, पूरे बिहार और बिहारियों का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar : Protest in favour of IG Vikas Vaibhav from nalanda to JNU against DG Shobha Ahotkar
बक्सर में युवाओं के साथ बुजुर्ग भी प्रदर्शन में हुए शामिल। - फोटो : अमर उजाला
बक्सर: बिहारी अस्मिता ही सर्वोपरि
सोमवार को बक्सर जिला मुख्यालय में नगर के पुलिस चौकी पर बिहारी अस्मिता को लेकर युवाओं ने तख्तियां दिखाकर DG शोभा अहोटकर के रवैए और उनकी भाषा का विरोध जताया। इस दौरान उन लोगों ने डीजी के इस्तीफे की भी मांग की। वैभव के प्रशंसकों का कहना हैं कि बिहारी अस्मिता को चुनौती देकर बिहारियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच गालीगलौज एवं दुर्व्यवहार के आरोप से यह साफ है कि बिहार पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता के दौर में है। जो अधिकारी बिहार के नहीं है और बिहार में काम करते हुए बिहारी अस्मिता को आघात पहुंचाते हैं, उनपर बिहार सरकार को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक उदय प्रताप, राम कुमार सिंह, अविनाश पाण्डेय, कवींद्र पाठक, रूपेश दुबे, सौरभ चौबे, अमृता कुमारी, हेमंत कुमार, राजीव रंजन, रोहित कुमार, श्रीमन्नारायण तिवारी, राजवंश सिंह आदि ने आईपीएस विकास वैभव बिहार से पलायन कर चुके बिहारियों को जोड़ने के लिए लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम के जरिए बिहार के लाखों युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं और उनके खिलाफ उठने वाले कदमों का बक्सर में प्रतिकार होगा।
विज्ञापन

Bihar : Protest in favour of IG Vikas Vaibhav from nalanda to JNU against DG Shobha Ahotkar
गया के गांधी मंडप के पास प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

गया: प्रताड़ित हो रहे लोगों से सवाल
बिहार के सम्मान में, हम युवा मैदान में...बिहारियों को कामचोर कहने की आरोपी गालीबाज DG शोभा अहोटकर को निलंबित करो...जैसे नारों के साथ गया में गांधी के गांधी मंडप में दर्जनों युवाओं ने तख्तियां लगाकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने बिहार सरकार के खिलाफ भी रोष प्रकट किया कि गाली देने वाली अधिकारी को कुछ नहीं किया जा रहा है और प्रताड़ित होने वालों से ढेरों सवाल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed