{"_id":"66a8522ecfce96828703fe86","slug":"bihar-property-dealer-missing-in-muzaffarpur-had-gone-to-see-the-plot-did-not-return-suspicion-of-murder-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ प्रॉपर्टी डीलर, प्लॉट देखने गया था, वापस नहीं लौटा; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ प्रॉपर्टी डीलर, प्लॉट देखने गया था, वापस नहीं लौटा; हत्या की आशंका
Tue, 30 Jul 2024 08:08 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:08 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित विवाद सामने आया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकेश कुमार को बरामद कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
मुकेश पांडेय की फाइल फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुकेश पांडेय के परिजनों ने उनके गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाया गया था
हथौङी थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव निवासी प्रोपर्टी डीलर मुकेश कुमार पाण्डेय का अपहरण करने और हत्या की आशंका को लेकर परिजन ने गरहां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजन ने बताया है कि पतियासा इलाके में एक प्लॉट पर मुकेश काम कर रहा था। इसे लेकर मुन्ना खान और अन्य लोग से विवाद चल रहा था। मुन्ना खान द्वारा मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं मुकेश को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाया गया था।
विज्ञापन
हत्या की नियत से अपहरण की आशंका
परिजनों ने कहा कि हमलोगों को किसी अनहोनी का डर है। आशंका है कि हत्या कर दी जाने की नियत से अपहरण किया गया है। गायब प्रॉपर्टी डीलर मुकेश कुमार के भाई ने इसको लेकर के गरहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि हर दिन की तरह मुकेश अपनी प्रॉपर्टी पर काम करने गया था। इसके बाद काफी देर वह नहीं आया और उसका फोन भी ऑफ आ रहा है। इसके बाद हमें अनहोनी के आशंका है। परिजनों ने मुन्ना खान और उसके गुर्गों पर आरोप लगाया। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित विवाद सामने आया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकेश कुमार को बरामद कर लिया जायेगा।
विज्ञापन