फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: Principal of private school dies in Vaishali, Director said – Poisonous liquor took his life

BIHAR: वैशाली में प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, निदेशक बोले- जहरीली शराब ने ली जान

Fri, 02 Dec 2022 01:30 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 02 Dec 2022 01:30 PM IST
सार

अनपढ़ लोगों की जहरीली शराब से मौत की खबरें आती रही हैं, लेकिन शुक्रवार को पहली बार एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की मौत पर संस्थान के निदेशक ने खुलकर कहा कि जहरीली शराब ने जान ली है।

विज्ञापन
BIHAR: Principal of private school dies in Vaishali, Director said – Poisonous liquor took his life
वैशाली में साड़ी दुकान से भी बरामद की जा चुकी है शराब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबतक निर्धन और अनपढ़ लोगों की जहरीली शराब से मौत की खबरें आती रही हैं, लेकिन शुक्रवार को पहली बार एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की मौत पर संस्थान के निदेशक ने खुलकर कहा कि जहरीली शराब ने जान ली है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रिसिंपल जय प्रधान की मौत की वजह के रूप में जहरीली शराब की पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी कर रही है और साथ ही दावा भी कर रही कि शराब नहीं, बीमारी से यह मौत हुई है। दूसरी तरफ, जानकारी यह सामने आ रही है कि गुरुवार देर रात महनार थाना क्षेत्र के डीपीएस पब्लिक स्कूल में शराब की पार्टी हुई थी। इसी के बाद प्रिंसिपल की तबीयत अचानक बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

विज्ञापन

लोगों के साथ निदेशक ने भी शराब को माना कारण
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर के साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कहा कि पिछले दिनों वैशाली में इसी जगह के आसपास शराब पीकर गए ड्राइवर ने 8 लोगों की जान ले ली थी, अब शराब से ही प्रिंसिपल की मौत हुई है। डीपीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक मो. आमिर खान ने बताया कि महनार में खुलेआम शराब बिक्री होती है। जहरीली शराब का सेवन करने से ही प्रिसिंपल की मौत हुई। निदेशक ने बताया कि जय प्रधान मूल रूप से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के रहने वाले थे। पिछले छह माह से यहां कार्यरत थे।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले- गंभीर बीमारी के कारण हुई है मौत
लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और शराब के धंधे से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करे। पुलिस अगर इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी तो सच का खुलासा हो जाएगा। जबकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद महनार थानेदार राजन पांडे ने कहा कि जहरीली शराब पीने से मौत नहीं हुई है। प्रिसिंपल की मौत गंभीर बीमारी के कारण हुई है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, वैसे फिलहाल कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

"सारे जिम्मेदार अफसरों को बर्खास्त कर सीख दें सीएम”
प्रिंसिपल की मौत के बाद प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर वैशाली में शराब पीकर 8 लोगों की जान लेने वाली घटना के बाद ही जिले में शराब पर प्रतिबंध के लिए जिम्मेदार बनाए गए तमाम अफसरों को निलंबित ही कर दिया गया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। लगातार घटनाओं के बावजूद सीख नहीं मिल रही है। प्रिंसिपल की मौत जहरीली शराब से हुई या शराब से, यह जांचते रहें लेकिन शराब मिल रही है तो जिले में इसके लिए जिम्मेदार बनाए गए सभी अफसरों को एकमुश्त बर्खास्त कर दिया जाए। ऐसी सख्त कार्रवाई से ही सुधार की गुंजाइश बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed