फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Presidents award winning folk music writer Braj Kishore Dubeys body found

Bihar: राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता ब्रज किशोर दुबे ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला, जांच जारी

Mon, 14 Nov 2022 10:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 10:16 PM IST
सार

पटना के पुलिस उपाधीक्षक (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया, ऐसा लग रहा है कि आत्महत्या की गई है। सुसाइड नोट भी मिला है। टीम जांच कर रही है, पोस्टमॉर्टम से स्पष्ट हो जाएगा। हर पहलू की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar Presidents award winning folk music writer Braj Kishore Dubeys body found
ब्रज किशोर दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के केशरी नगर की अजंता कॉलोनी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लोक संगीत लेखक ब्रज किशोर दुबे का शव मिला है। ब्रज किशोर अपने एक दोस्त रवींद्र के घर आए हुए थे, जहां उसके घर के बाथरूम में उनके दोनों पैर बंधे हुए थे और सिर एक टब में डूबा हुआ था। ऐसे में पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पटना के पुलिस उपाधीक्षक (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया, ऐसा लग रहा है कि आत्महत्या की गई है। सुसाइड नोट भी मिला है। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। टीम जांच कर रही है, पोस्टमॉर्टम से स्पष्ट हो जाएगा। हर पहलू की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


ब्रज किशोर की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। घटनास्थल पर उनकी बेटी मनीषा कुमार, पत्नी रामकुमारी देवी, दामाद मनिंद्र मिश्रा और छोटे बेटा भी पहुंचे। इनमें से मनिंद्र ने बताया कि जिस तरह से उनके पैर को तीन चार जगह से बांधा गया था, उसकी गांठ खोलने में पुलिस को काफी समय लगा। कैसे कोई पैर बांधकर सुसाइड कर सकता है। जिस टब में उनका सिर था, उसमें पानी भरा था। पैर भी कुर्सी के ऊपर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रज किशोर की पत्नी ने बताया कि वह रविवार दोपहर में रोटी-सब्जी खाकर घर से गए थे। उनका मोबाइल फोन कभी बंद नहीं रहता था। वह सुसाइड नहीं कर सकते हैं। ब्रज किशोर लोक गायक होने के साथ-साथ गीतकार भी थे। उन्होंने बिहार बाबू, माई जैसी कई चर्चित भोजपुरी पिल्मों के लिए भी गीत लिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed