फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics: Minister Ashok Chaudhary targets the opposition; PM Narendra Modi reacted to Nitish Kumar

Bihar: 'सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के पैर नहीं छुए, बल्कि विकास को नमन किया', मंत्री अशोक चौधरी ने कही यह बात

Sun, 17 Nov 2024 02:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Nov 2024 02:40 PM IST
सार

Bihar News: मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। उनकी राजनीति नीतीश जी के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है। नीतीश के कामों को अपना बनाने में लगे हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics: Minister Ashok Chaudhary targets the opposition; PM Narendra Modi reacted to Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सीएम नीतीश कुमार का पैर छुने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी वाली बात पर सियासी घमासन जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल के आरोपों के बाद अब सीएम नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर नहीं हुए बल्कि उन्होंने विकास को नमन किया है।  बढ़ते बिहार के उनकी तपस्या को नरेंद्र मोदी ने ताकत प्रदान की है। पांच हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। अब उसके दूसरे फेज के पैकेज की तैयारी चल रही है। उसको नमन किया है। इस तरह के नमन को प्यार और श्रद्धा का नमन कहते हैं, इसे राजनीति की तरह नहीं देखना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नीतीश जी जैसे बड़े नेता अगर मोदी जी को बिहार की जनता के विकास के लिए उन्हें नमन कर रहे हैं। प्रणाम कर रहे हैं तो यह नीतीश जी की बड़प्पन है। नीतीश जी का अपने जनता के प्रति प्रेम और श्रद्धा है। बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है। इसे उस नजरिया से देखना चाहिए। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री व नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी ने कहा है कि बिहार में हुए उपचुनाव की चारों सीटों पर एनडीए की जीत होगी इसके साथ ही झारखंड में भी फर्स्ट पेज के चुनाव में एनडीए का बेहतर प्रदर्शन है। दूसरे चरण के चुनाव के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हमलोग बहुमत हासिल करेंगी।
विज्ञापन


विपक्ष के पास कोई काम नहीं है
महागठबंधन पर हमला बोलते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। उनकी राजनीति नीतीश जी के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है। नीतीश के कामों को अपना बनाने में लगे हैं। कभी नौकरी को भजा रहे थे और अब विपक्ष कह रहा है कि एम्स उन्हीं के कारण दरभंगा में खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास को प्रणाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर जीतेगी एनडीए 
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अभी से ही एनडीए घटक दल के लोग इसको लेकर काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्य के कारण सीटों पर जीत हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed