फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics JDU Announces two candidates for Bihar legislative council polls both are Top office Bearers

Bihar Legislative Council Polls: जदयू ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा की

Wed, 08 Jun 2022 02:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Jun 2022 02:30 AM IST
सार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद और राष्ट्रीय सचिव रवींद्र कुमार सिंह को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इनकी उम्मीदवारी का उद्देश्य स्पष्ट रूप से यह संदेश देना है कि जदयू उन कार्यकर्ताओं को मान्यता देती है जिन्होंने ‘लो प्रोफाइल’ रहते हुए समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की है।

विज्ञापन
Bihar Politics JDU Announces two candidates for Bihar legislative council polls both are Top office Bearers
जदयू के बिहार अध्यक्ष उमेश कुशवाहा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने राज्य में विधान परिषद की सात सीटों पर हो रहे द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद और राष्ट्रीय सचिव रवींद्र कुमार सिंह को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। अहमद और सिंह की उम्मीदवारी का उद्देश्य स्पष्ट रूप से यह संदेश देना है कि जदयू उन कार्यकर्ताओं को मान्यता देती है जिन्होंने ‘लो प्रोफाइल’ रहते हुए समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की है।

विज्ञापन


हाल में पार्टी ने अपने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े और झारखंड इकाई के अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा भेजकर आश्चर्य में डाल दिया था। हालांकि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को राज्यसभा में एक और कार्यकाल से वंचित कर दिया गया, जो उनकी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में उनके बने रहने को खतरे में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू की सहयोगी भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पहले कहा जा रहा था कि भाजपा राज्य विधानसभा में अपनी बेहतर संख्या को देखते हुए तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि जदयू की दो उम्मीदवारों की घोषणा से संकेत मिलता है कि भाजपा अंततः अपने सहयोगी पार्टी जदयू द्वारा सुझाए गए ‘‘50-50 फॉर्मूले’’ पर सहमत हो गई है।


बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने तीन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है और उन्होंने सोमवार को ही अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ जून है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed